फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ashfaq haider give message to Communal Harmony in chaundauli

चंदौली में सांप्रदायिक एकता की मिशाल, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अशफाक हैदर

Wed, 17 Oct 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 17 Oct 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
Ashfaq haider give message to  Communal Harmony in chaundauli
पंडाल में प्रतिमाओं को स्थापित करते समिति के अध्यक्ष अशफाक हैदर। - फोटो : अमर उजाला
देश में एक तरफ जहां जात-पात, ऊंच-नीच, क्षेत्रवाद व संप्रदायवाद फन काढ़े हुए है, वहीं दूसरी ओर कई ऐसे लोग भी हैं जो देश की सांप्रदायिक एकता को मजबूत कर रहे हैं। इसी में एक हैं अशफाक हैदर। जो दो वर्षों से अपने गांव के दुर्गा पूजा महोत्सव की जिम्मेदारी उठा रहे हैं।  
विज्ञापन


 यूपी के चंदौली जिले में मुख्यालय से सटे बिछियां कला गांव निवासी अशफाक हैदर स्नातक की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। मिलनसार स्वभाव वाले अशफाक हैदर को गांव के लोगों ने दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुन दिया। शुरू में अशफाक को हिचकिचाह हुई, लेकिन साथियों ने साथ दिया तो उनके हौसले भी बुलंद हुए। हालांकि इस दौरान उन्हें धार्मिक विरोध का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में उन्हें काफी तंज सुनने को मिले, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की। अपने अध्यक्षीय नेतृत्व में पिछले वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण व शानदार तरीके से संपन्न कराया तो गांव वालों ने अबकी बार उन्हें पुन: अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशफाक खुद रात-रात भर जाग कर पंडाल निर्माण कार्य की निरागनी करते हैं। समिति के सदस्यों के साथ मूर्तियां लाते हैं और साथियों के सहयोग से खुद ही उसे पंडाल में स्थापित करवाते हैं। इसके अलावा पंडाल के बाहर भव्य साज-सज्जा से लगायत मां दुर्गा की आरती समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी खुद की मौजूदगी में संपन्न कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed