फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aroused was swamped in procession

शोभायात्रा में उमड़ा सैलाब

Wed, 20 Apr 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Aroused was swamped in procession
शोभायात्रा
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की जयंती पर मंगलवार को चांदी के सुसज्जित रथ पर निकाली गई शोभायात्रा में अनुयायियों का सैलाब उमड़ पड़ा। कहीं चैती की धुन गूंजी तो कहीं सड़कों पर सामूहिक नृत्य की थिरकन। डांडिया रास के साथ झूमते-नाचते निकले जैन धर्मावलंबियों की झलक पाने के लिए छतों, बारजों पर लोग निकल पड़े। भेलूपुर जैन मंदिर में 108 कलशों से पंचाभिषेक किया गया।
विज्ञापन



‘जियो और जीने दो’ के अलावा ‘अहिंसा परमो धर्म’ के संदेश के साथ निकाली गई। दिगंबर जैन समाज काशी की ओर से 2615वीं जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में जमकर पुष्पवर्षा हुई। मैदागिन से बुलानाला, नीचीबाग, आसभैरो, चौक, ठठेरी बाजार होते हुए सोराकुआं पहुंची। वहां से सुबह ग्वाल दास साहू लेन स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भगवान जैन महावीर स्वामी का रजत कलशों से अभिषेक किया गया। चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को भगवान महावीर स्वामी का जन्म होने की खुशी में महिलाएं चैती गा रही थीं। बोल थे- धन-धन चैत की तेरस रामा भए महावीरा...। रथ को भक्त खींच रहे थे। राजस्थान से आई भजन मंडली और सज धज कर निकलीं महिलाएं भजनों का गान कर रही थीं। बैंड पार्टियां धार्मिक धुनें बजाकर माहौल को भक्तिमय बना रही थीं। बच्चे घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे।
विज्ञापन



रजत हाथी के अलावा चंवर गाड़ी, धूप गाड़ी, झंडी गाड़ी, रजत नालकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। इंद्रगण भगवान को चंवर डुला रहे थे। पुरुष पारंपरिक वेश में केसरिया दुपट्टा ओढ़े भगवान महावीर के संदेशों का गुणगान कर रहे थे।महिलाएं पुष्पवर्षा कर रही थीं। जगह-जगह शोभायात्रा की आरती उतारी जा रही थी। सोराकुआं से निकलने के बाद चौक, बांसफाटक, गोदौलिया, पांडेयहवेली, सोनारपुरा से होकर शोभायात्रा भेलूपुर पहुंची। उधर, नरिया स्थित जैन मंदिर में भगवान महावीर विशाल प्रतिमा का अभिषेक किया गया। शोभायात्रा में जयकृष्ण जैन, दीपक जैन, अरुण जैन, राजेश जैन, विनोद जैन, अनिल प्रसाद जैन, आलोक जैन, ललित पोद्दार समेत तमाम लोग शामिल थे। श्वेतांबर जैन समाज की ओर से भी महावीर स्वामी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed