{"_id":"5a3142ca4f1c1b74698c187b","slug":"army-recruitment-rally-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती के लिए दौड़े आजमगढ़ के युवक, 317 को मिली सफलता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती के लिए दौड़े आजमगढ़ के युवक, 317 को मिली सफलता
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए दौड़ते युवा
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती में बुधवार को आजमगढ़ के युवकों ने दौड़ लगाई। सुबह साढ़े छह बजे से ग्यारह बजे तक चली दौड़ में 317 अभ्यर्थी सेना भर्ती की पहली बाधा दौड़ को पास कर पाए।
अब वह अन्य शारीरिक परीक्षाओं, मेडिकल और लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। गुरुवार को भी आजमगढ़ जिले की ही भर्ती होगी। बुधवार को आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर, सगड़ी, आजमगढ़ और निजामाबाद तहसील की भर्ती हुई। भर्ती में शामिल होने के लिए 8458 युवकों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।
इसमें से 5960 अभ्यर्थी ही पहुंचे। 807 अभ्यर्थी लंबाई कम होने की वजह से दौड़ से पहले ही बाहर कर दिए गए। 5153 युवकों की दौड़ सुबह करीब साढ़े छह बजे शुरू हुई। एक बार में ढाई सौ से तीन सौ युवकों की दौड़ कराई जा रही थी। दौड़ में 317 युवक सफल हुए।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन ने बताया कि गुरुवार को आजमगढ़ जिले के फूलपुर, लालगंज एवं मेहनगर तहसील और देवरिया जिले के रुद्रपुर तहसील और देवरिया शहर के युवकों की दौड़ होगी। गुरुवार की भर्ती के लिए कुल 9525 अभ्यर्थियों ने आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है।
उधर, आजमगढ़ के सगड़ी तहसील के मिसिरपुर, अखरचंदा निवासी मोनू यादव ने बुधवार को इस बार की रेस में रिकार्ड बनाया। उसने 4 मिनट 44 सेकेंड में रेस पूरी कर ली।
जबकि ग्रुप वन में आने के लिए साढ़े पांच मिनट में रेस पूरी करनी होती है। पिछले बार हुई भर्ती में देवरिया जिले के एक युवक ने 4 मिनट 41 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी।

Trending Videos
सेना भर्ती के लिए मंदिरों में टेक रहे माथा
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती होने के लिए कोई मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहा है तो कोई किसी ने मन्नत पूरी होने पर बाबा को चादर चढ़ाने की सोचा है। रणबांकुरे स्टेडियम में पहुंचने वाले अभ्यर्थी मैदान में जाने से पहले भर्ती स्थल के पास ही शनि देव मंदिर और हनुमान मंदिर जाते हैं।
आजमगढ़ के सदर तहसील के रफीपुर निवासी प्रदीप भारती अपने साथ मंदिर में पूजा करने के बाद प्रसाद और अगरबत्ती लेकर मैदान में पहुंचे थे। उसने सेना भर्ती की पहली बाधा दौड़ पास कर ली थी।
उसने बताया कि वह घर के पास ही हीरापट्टी में पीर बाबा को चादर चढ़ाएगा। उसने सेना भर्ती के लिए मन्नत मांगी थी। बूढ़नपुर के सेलरापट्टी निवासी राजेश यादव ने दौड़ पास कर ली थी।
उसका कहना था कि वह भर्ती होने के बाद घर के निकट ही मकदूम बाबा को चादर चढ़ाएगा। आजमगढ़ के ही सोनू जायसवाल लंबी चुंडी रखकर आए थे। बताया कि सेना में भर्ती होने के बाद वह मुंडन कराएंगे।