फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Army Recruiting 40 thousand youth show potential

सेना भर्ती में 40 हजार युवा दिखाएंगे दमखम

Wed, 30 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 30 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
आगामी चार से 10 अप्रैल तक 39 जीटीसी के स्टेडियम पर सेना भर्ती रैली होगी।  40 हजार युवा सैनिक बनने के लिए दमखम आजमाएंगे। इसकी तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को जिला रायफल क्लब में आयोजित बैठक में डीएम राजमणि यादव ने सुरक्षा, यातायात और पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि भर्ती रैली में वाराणसी के 7500, चंदौली के 6500, जौनपुर के 12000, सोनभद्र के 6000, मिर्जापुर के 4500, भदोही के 3500 सहित कुल 40 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सोल्जर जीडी, सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग/पशु सहायक, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर ट्रेड मैन, सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल पद के लिए किस्मत आजमाएंगे।
विज्ञापन


चार अप्रैल को वाराणसी की पिंडरा तहसील और सोनभद्र जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी तरह पांच को वाराणसी, छह को चंदौली, सात और आठ को जौनपुर, नौ को मिर्जापुर और 10 अप्रैल को संत रविदास नगर जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम ने नगर निगम को रैली स्थल पर साफ-सफाई और फागिंग कराने, जलकल विभाग को पानी के सात टैंकरों की व्यवस्था करने को कहा है। एसपी ट्रैफिक को यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज को अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। नगर निगम को मौके पर पर्याप्त साफ-सफाई और फागिंग कराने का निर्देश दिया। बैठक में निदेशक भर्ती कर्नल विनीत प्रभात, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीआरओ मनीराम आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed