{"_id":"5be858cebdec22174b2c35a2","slug":"army-personnel-deadbody-found-from-left-karmnasha-canal-from-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौलीः दिवाली की छु्ट्टी पर आए सेना का जवान लेफ्ट कर्मनाशा नहर में उतराया मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौलीः दिवाली की छु्ट्टी पर आए सेना का जवान लेफ्ट कर्मनाशा नहर में उतराया मिला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Updated Sun, 11 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चंदौली जिले में रविवार की सुबह कर्मनाशा नहर में युवक का शव पाए जाने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त बिहार प्रांत के नरैली गांव निवासी विजय कुमार यादव (32) के रूप में हुई। मृतक सेना का जवान था।
सेना का मृतक जवान बिहार प्रांत के गया में तैनात था। वह दिवाली पर एक हफ्ते की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि आठ नवंबर को वह अपने चार दोस्तों के साथ चकिया के लतीफशाह में पिकनिक मनाने के लिए निकला था। देर रात तक जवान जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर थके-हारे परिजनों ने नौ नवंबर को दुर्गावती थाने में जवान के दोस्तों के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।
वहीं रविवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नहर में एक उतराया हुआ शव देखा। किसी ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को पानी से बाहर निकलवाया। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने युवक की पहचान विजय कुमार यादव पुत्र अंगद यादव बिहार निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ढाई वर्ष पहले बलुआ के पकड़ी गांव में हुई थी शादी
युवक की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व बलुआ थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में गयाचंद की पुत्री मंसा देवी के साथ हुई थी। युवक पांच भाई-बहन थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है। बाकी भाई-बहन पढ़ाई कर रहे हैं। युवक की माता अमरावती देवी तथा पत्नी मंसा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने दुर्गावती थाने में उसके चार दोस्तों के विरुद्ध अपरहण का मुकदमा दर्ज कराया है। बिहार पुलिस से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।