{"_id":"69470842b9b4207ae00f566f","slug":"arjuns-game-helped-up-police-win-while-saurabhs-raid-helped-varanasi-win-varanasi-news-c-20-vns1056-1227023-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: अर्जुन के खेल से यूपी पुलिस और सौरभ की रेड से वाराणसी जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: अर्जुन के खेल से यूपी पुलिस और सौरभ की रेड से वाराणसी जीता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. शिव कुमार सिंह की स्मृति में 52वीं सीनियर पुरुष स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप बावनबीघा स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन यूपी पुलिस की टीम ने प्रो-कबड्डी लीग स्टार अर्जुन देशवाल के रेड की बदौलत शामली और वाराणसी को हरा दिया। वाराणसी ने सौरभ यादव के शानदार खेल से शामली को हराया। पहले क्वार्टर फाइनल में गौतमबुद्ध नगर ने बिजनौर को और गाजियाबाद ने गोरखपुर को 28-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
आयोजन सचिव यूपी कबड्डी संघ के महासचिव राजेश सिंह बताया कि रविवार को दो क्वार्टर, दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के चार जोन की सर्वश्रेष्ठ 16 टीमें खेल रही हैं। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ यूपी कबड्डी संघ के अध्यक्ष विकास सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। शनिवार का पहला मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और शामली के बीच हुआ। इसमें यूपी पुलिस के रेडर अर्जुन देशवाल ने विपक्षी टीम के चार खिलाड़ियों को आउट कर टीम को 31-25 से शामली को हरा दिया। इसके अलावा मुजफ्फरनगर ने गाजीपुर को 32-14 से, मेरठ ने बलिया को 46-33 से, गौतमबुद्ध नगर ने गोरखपुर को 35-26 से, जौनपुर ने अलीगढ़ को 47-33 से और उत्तर प्रदेश पुलिस ने वाराणसी को 23-16 से हरा दिया। शामली ने अमेठी छात्रावास को 36-30 से, गोरखपुर ने अलीगढ़ को 29-12 से, बिजनौर ने आजमगढ़ को 37-19 से, गाजियाबाद ने रायबरेली को 30-14 से, वाराणसी ने शामली को 27-25 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर, वाराणसी, गोरखपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मेरठ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने अंकों के आधार पर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका सुरेश सिंह, विनोद यादव, मनोज सिंह, हूबलाल, अवनीश राय, श्वेता पटेल, शिखा सिंह निर्भय सिंह ने निभाई। मौके पर जितेंद्र कुमार नागर, शिवमूनि सिंह, बाबूलाल यादव, दशरथ पाल, कुलदीप सिंह, अर्जुन सिंह, डाॅ. संकठा सिंह उपस्थित रहे।