{"_id":"5dd2c0928ebc3e54761778db","slug":"archana-express-avoided-major-mishap-amid-open-crossing-gateman-red-flagged-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली क्रासिंग पर अर्चना एक्सप्रेस के साथ हादसा होने से बचा, गेटमैन ने लांल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली क्रासिंग पर अर्चना एक्सप्रेस के साथ हादसा होने से बचा, गेटमैन ने लांल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई
Mon, 18 Nov 2019 09:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Nov 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के मीरगंज में जंघई रेलवे स्टेशन के पश्चिम गरियांव रेल फाटक के पास जम्मू तवी से चलकर राजेंद्रनगर पटना को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार को बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। गेटमैन और ट्रेन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।
विज्ञापन
गेटमेन दिलीप कुमार को स्टेशन मास्टर ने गेट बंद करने के लिए सूचित नहीं किया था। जंघई से मुंगराबादशाहपुर रोड पर स्थित गरियांव रेल फाटक खुला रहने से दोनों ओर से सड़क पर गाड़ियां आ जा रही थीं। तभी गेटमैन ने तीन बजे के करीब नीभापुर की ओर से अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन को आते देख लिया। वह लाल झंडी लेकर फाटक पार कर रहे लोगों को शोर मचाते हुए रोकने लगा।
विज्ञापन
ट्रेन चालक ने दूर से ही खतरा भांप कर ट्रेन को फाटक पर पहुंचने से पहले ही रोक लिया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन फाटक पर खड़ी रही। गेट बंद कर ट्रेन को साढ़े तीन पर जंघई से वाराणसी की ओर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक शिव कुमार यादव का कहना है कि ट्रेन आने से पहले सिग्नल हैंग हो गया था। बाद में सही हो गया। ट्रेन विलंबित नहीं हुई है।
विज्ञापन