फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apply online for admission in Sampurnanand Sanskrit University

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विवि में दाखिले के लिए करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Apply online for admission in Sampurnanand Sanskrit University
आठ सौ रुपये हैं प्रवेश शुल्क, साथ जमा होगी हॉस्टल फीस
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य, डिप्लोमा और प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। तीन जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश आवेदन को ऑनलाइन कर दिया गया। छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि शास्त्री, आचार्य और डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले मेरिट के आधार पर होंगे। ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा का शुल्क आठ सौ रुपये ऑनलाइन जमा होंगे। छात्रावास की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुल्क के रूप में प्रवेश परीक्षा के साथ ही सौ रुपये देने होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विदेशी भाषा में दाखिले के लिए आवेदन शुरू
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के भाषा विज्ञान के तहत संचालित होने वाले विदेशी भाषा डिप्लोमा रूस, फ्रेंच, जर्मन, तिब्बती, नेपाली, अंग्रेजी, स्नातकोत्तर भाषा विज्ञान प्रमाणपत्रीय एवं साहित्य विभाग द्वारा संचालित संगीत प्रमाण पत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article