फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Applications for postgraduate and diploma courses at Kashi Vidyapeeth will be open till 11

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में स्नातकोत्तर, डिप्लोमा कोर्स में 11 तक होगा आवेदन

Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Applications for postgraduate and diploma courses at Kashi Vidyapeeth will be open till 11
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संचालित स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वालों को आवेदन का एक और मौका मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए शनिवार से प्रवेश पोर्टल खुल जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए अब तक दो बार तिथि बढ़ाई गई। पहले 1 से 30 जून तक आवेदन की तिथि तय की गई थी। इसके बाद 15 जुलाई और फिर 31 जुलाई तक बढ़ाई गई। इन तिथियों में 7237 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब आवेदन की तिथि 31 जुलाई बीत जाने के बाद भी बहुत से अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। पिछले दिनों विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन देकर भी छात्रों ने आवेदन का एक और मौका देने की मांग की थी।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि छात्रहित में कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देश पर स्नातकोत्तर के साथ ही डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 8 से 11 अगस्त तक बढ़ाई गई है। इस बारे में विस्तृत जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed