Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Applications for odd-semester examinations at Sampurnanand Sanskrit University open until November 15

Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विवि में विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के आवेदन 15 नवंबर तक

Sat, 07 Nov 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Applications for odd-semester examinations at Sampurnanand Sanskrit University open until November 15
शास्त्री प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के साथ आचार्य प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी भरेंगे परीक्षा फॉर्म
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन का अंतिम मौका 15 नवंबर तक है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में शास्त्री और आचार्य पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। नियमित विद्यार्थियों के साथ बैक पेपर, भूतपूर्व, व्यक्तिगत और एक विषय की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है।

परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार ने बताया कि शास्त्री प्रथम, तृतीय और पंचम के साथ आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया अलग-अलग माध्यमों से निर्धारित की गई है। परीक्षा आवेदन के लिए शास्त्री प्रथम, तृतीय, आचार्य प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल का उपयोग करना होगा। इस पोर्टल पर 15 नवंबर 2026 तक आवेदन भरे जा सकेंगे। शास्त्री पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए यूपी डेस्को से आवेदन की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक से 15 नवंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क जमा करने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। पूर्व वर्षों की दर से निर्धारित परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय के खाते में ऑनलाइन भुगतान गेटवे से किया जा सकेगा। परिसर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए भी निर्धारित समयसीमा में आवेदन पत्र भरना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article