फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Application of two thousand students of RTE canceled even before lottery in Varanasi

आरटीई : वाराणसी में लॉटरी से पहले ही दो हजार छात्रों के आवेदन निरस्त, जानें वजह  

Fri, 25 Mar 2022 10:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Mar 2022 10:57 PM IST
सार

शिक्षा का अधिकार के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रथम चरण के लिए दो मार्च से आवेदन शुरू हुए थे
 

विज्ञापन
Application of two thousand students of RTE canceled even before lottery in Varanasi
शिक्षा का अधिकार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

वाराणसी में शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 30 मार्च को पहले चरण में 16 हजार आवेदनों की लॉटरी निकाली जाएगी। जिले के 1104 स्कूलों में 9153 सीटों पर आरटीई के तहत प्री- प्राइमरी और कक्षा एक में दाखिले होने हैं। आवेदन के बाद अब 26 से 29 तक सत्यापन होगा।
विज्ञापन


हालांकि, इसके पूर्व ही 2000 बच्चे लॉटरी निकलने के पहले ही पोर्टल से बाहर हो गए हैं। इसका कारण दूसरे वार्ड या ग्राम पंचायत में आवेदन करना है। 29 तक सत्यापन होने से निरस्त आवेदनों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है।शिक्षा का अधिकार के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन


प्रथम चरण के लिए दो मार्च से आवेदन शुरू हुए थे। इस सत्र में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया था, जिसके तहत अभ्यर्थियों को अपने वार्ड या ग्राम पंचायत के विद्यालय में ही प्रवेश के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया गया था। बावजूद तमाम अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए दूसरे वार्ड या ग्राम पंचायत में आवेदन कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

30 को निकाली जाएगी लॉटरी

विमल केशरी  जिला समन्वयक, आरटीई ने बताया कि आरटीई के तहत प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। आवेदनों का सत्यापन कराया जा रहा है। पात्र आवेदकों की 30 को लॉटरी निकाली जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed