फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal will fight elections alone

अकेले चुनाव लड़ेगा अपना दल

Tue, 27 Dec 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 27 Dec 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
Apna Dal will fight elections alone
अपना दल राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल
अपना दल प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि किसी पार्टी से गठबंधन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और बेटी अनुप्रिया पटेल की घर वापसी के सवाल पर कहा कि घर के रास्ते बेटी के लिए हमेशा खुले हैं। सोमवार को पड़ाव पर पार्टी की किसान कमेरा जागरण रथयात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यहां से यात्रा कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क पहुंची। जहां अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा रोहनिया और सेवापुरी विधानसभाओं में गई और जनसभा हुई। मंगलवार को अजगरा और पिंडरा में जनसभा होगी।
विज्ञापन


रोहनिया में राजातालाब में हुई जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियां पूंजीपतियों के इशारे पर बन रही हैं। इसके चलते किसान, मजदूर और आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। मुख्य विपक्षी पार्टियां जनता के सवालों पर संघर्ष के बजाए चुनावी गणित फिट करने में लगी हैं। किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। केंद्र सरकार वादे भूल गई है। सेवापुरी के बच्छाव में हुई जनसभा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनभावनाओं को भड़काने की राजनीति कर रही हैं। चुनावी प्रलोभन और झूठी घोषणाओं के खिलाफ पार्टी ने यात्रा निकाली है। आरबी सिंह, प्रदेश महासचिव शकील आरफी, जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, राधेश्याम सिंह पटेल, राजनाथ राजभर, गगन प्रकाश यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed