फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna dal s protest demand for reservation for OBC reservation in NEET exam in varanasi

वाराणसी: अपना दल ने किया प्रदर्शन, नीट और शिक्षक भर्ती में ओबीसी की अनदेखी का लगाया आरोप

Sun, 25 Jul 2021 08:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Jul 2021 08:42 PM IST
सार

सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नीट, शिक्षक भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा ओेबीसी आरक्षण लागू करने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो परीक्षा वाले दिन केंद्रों पर पहुंचकर विरोध जताएंगे।

विज्ञापन
Apna dal s protest demand for reservation for OBC reservation in NEET exam in varanasi
अपना दल ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट और शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं करने के विरोध में अपना दल कार्यकर्ताओं ने रविवार को वाराणसी के चितईपुर से विरोध मार्च निकाला। वहां से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह के चितईपुर स्थित आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नीट, शिक्षक भर्ती में नियमों की अनदेखी का आरोप लगा ओेबीसी आरक्षण लागू करने की मांग की।

विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो परीक्षा वाले दिन केंद्रों पर पहुंचकर विरोध जताएंगे। अपना दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश पटेल और युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष गगन प्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मेडिकल एंट्रेंस परीक्षा में ओबीसी का कोटा निर्धारित न किया जाना और प्रदेश सरकार द्वारा 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण का पालन न करना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन


सरकार ने नीट में ओबीसी का 27 प्रतिशत कोटा ही समाप्त कर दिया। इस पर सरकार में शामिल पिछड़ा वर्ग के नेताओं की चुप्पी समझ से परे है। चेतावनी दी कि जब तक नीट एवं शिक्षक भर्ती में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही एक हस्ताक्षर अभियान चलाकर राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। अगर मांगें नहीं पूरी हुईं तो 12 सितंबर को नीट परीक्षा को रोकने का भी प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed