फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   apna dal s MLA gives statment fater complain of extortion

बालू ठेकेदार से रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद बचाव में उतरे अपना दल (एस) के विधायक, ये कहा

Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: utpal utpal Updated Mon, 14 Jan 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
apna dal s MLA gives statment fater complain of extortion
hari ram chero - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र के खोखा बालू साइट से प्रतिदिन एक लाख रुपये और आठ ट्रक मुफ्त बालू मांगने की शिकायत सार्वजनिक होने के बाद दुद्धी विधायक हरिराम चेरो रविवार को बचाव में उतर पड़े। एक होटल में प्रेसवार्ता कर कहा कि उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं। विधायक ने अवैध खनन के खिलाफ 23 जनवरी को खोखा बालू साइट के समीप महापंचायत करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


पढ़ेंः अपना दल (एस) के विधायक मांग रहे बालू ठेकेदार से रुपये, सीएम पोर्टल पर शिकायत
विज्ञापन


 विधायक ने कहा कि बरहमोरी, खेवंधा और खोखा बालू साइट के ठेकेदार आवाज उठाने पर उन्हें फंसाने की धमकी दे रहे हैं। मुख्यमंत्री, खनन मंत्री, जिले के डीएम, खान अधिकारी से अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पत्र दे चुके हैं। विधायक ने कहा कि विरोध करने के चलते ठेकेदार उनके घर पहुंच कर हर माह 20 लाख देने की बात कर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार के घर आने का उनके पास प्रमाण है, मगर उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। विरोध करने के चलते अब ठेकेदार फंसवाकर जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। अफसरों के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है। बरहमोरी बालू साइट पर हुई घटना के मामले में ग्रामीणों का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। 

वहीं, मेसर्स सूरज बिल्डर्स के मैनेजर राकेश का कहना है कि विधायक उनसे प्रतिदिन चार ट्रक बालू मुफ्त में लेते थे। विधायक ने अपने लोगों से संदेश भेजकर उन लोगों को घर बुलवाया था। चार ट्रक के बजाए प्रतिदिन आठ ट्रक बालू और प्रति ट्रक दो हजार रुपये या एक लाख रुपये प्रतिदिन देने की मांग करने लगे। इसका प्रमाण भी है। पहले तो उनकी मांग पूरी करते रहे मगर मांग बढ़ने के बाद उन लोगों को इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed