{"_id":"579e5a224f1c1b5a7b2b8f22","slug":"apna-dal-procession-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण की गलत समीक्षा कर रहा केंद्र :कृष्णा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण की गलत समीक्षा कर रहा केंद्र :कृष्णा
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 01 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
अपना दल का जुलूस
सामाजिक न्याय और किसानों के हक की लड़ाई के लिए निकली अपना दल (कृष्णा गुट) की मोटरसाइकल रैली रविवार को वाराणसी पहुंची। दिन में 11:30 बजे अपना दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मलदहिया चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा के समीप एकत्रित हुए। अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात मोटरसाइकल दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जत्थे का नेतृत्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने किया। इस मौके पर कृष्णा पटेल ने आरक्षण के सवाल पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र आरक्षण की गलत समीक्षा कर रहा है।
कृष्णा पटेल ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा के नाम पर केंद्र सरकार पिछड़ों व दलितों का हक मार रही है। चेताया कि अपना दल के कार्यकर्ता इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे और आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने किसान विरोधी मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव में अपना दल का किससे गठबंधन होगा, यह अगस्त के अंत तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में अपना दल 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। कहा कि देश में सामाजिक न्याय का गला घोंटने का कुचक्र रचा रहा है। अपना दल इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
मोटर साइकल यात्रा में डॉ. महेंद्र कुमार पटेल, राजेश पटेल, छोटेलाल मौर्य, सुनील सिंह, गगन प्रकाश यादव, दुर्गा प्रसाद वर्मा, नितिकेश सिंह, भैयालाल, रमेश वर्मा, अनिल पटेल, पंकज सेठ व दिलीप पटेल समेत सैकड़ों अद कार्यकर्ता शामिल थे। कछवारोड संवाददाता के अनुसार सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से होते हुए अपना दल का बाइक जुलूस मलदहिया पहुंचा। जुलूस में कृष्णा पटेल चार पहिया वाहन में कार्यकर्ताओं के साथ चल रही थीं। जुलूस मिल्कीपुर, जोगियापुर, मानापुर, छतेरी, चित्रसेनपुर, ठटरा और कछवारोड बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा।