फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Apna Dal national president Krishna Patel told threat to life

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने जान को बताया खतरा, एमएलसी आशीष सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

Fri, 29 Oct 2021 11:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 11:17 PM IST
सार

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि शुरू से ही एमएलसी आशीष सिंह की निगाह मेरी संपत्ति पर है। ताजा घटनाक्रम से मेरी, परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं पर खतरा बढ़ा। हम सरकार से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हैं।

विज्ञापन
Apna Dal national president Krishna Patel told threat to life
कृष्णा पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की हत्या एक गहरी साजिश थी। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। एमएलसी आशीष सिंह भाजपा के एजेंट हैं और उन्होंने अपना दल तोड़ने की कोशिश की और अलग दल बनाया। शुरू से ही आशीष की निगाह मेरी संपत्ति पर है। वह राजनैतिक लाभ के लिए घृणित साजिश कर छोटी पुत्री को आगे कर रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम से मेरी, परिवारजनों एवं कार्यकर्ताओं पर खतरा बढ़ा। ऐसे में हम सरकार से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हैं। शुक्रवार को वाराणसी के परेड कोठी स्थित होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि विगत दिनों पुलिस महानिदेशक को संबोधित एक पत्र सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ था। इसमें मेरे लिए सुरक्षा की मांग की गई। उस पत्र एवं खबरों में यह दर्शाया गया कि मेरी पुत्रियों के बीच में मेरी संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में मेरा स्पष्ट कहना है कि मेरी सभी चल अचल संपत्तियां डॉ. पटेल एवं मेरे द्वारा स्वयं अर्जित की गई हैं। उधर, अपना दल एस से एमएलसी आशीष पटेल ने कहा कि कृष्णा पटेल अपनी बेटी और दामाद की भाषा बोल रही हैं। वे दोनों कृष्णा पटेल पर दबाव बनाकर मेरे खिलाफ और भी कई तरह के आरोप लगवा सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि दबाव के बावजूद एक दिन मां का दिल जागेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed