{"_id":"589700704f1c1b4a40e83aa4","slug":"apna-dal-and-jan-adhikar-party-will-contest-the-elections-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस मंडल में मिलकर चुनाव लड़ेगी अपना दल और जन अधिकार पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस मंडल में मिलकर चुनाव लड़ेगी अपना दल और जन अधिकार पार्टी
टीम डिजिटल, अमर उजाला वाराणसी
Updated Sun, 05 Feb 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
apna dal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबू सिंह कुशवाहा की जन अधिकार मंच/पार्टी और कृष्णा पटेल का अपना दल वाराणसी मंडल में गठबंधन पर चुनाव लड़ेगा। इस दौरान आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। बनारस से एक, चंदौली से दो, जौनपुर से दो और गाजीपुर से तीन प्रत्याशी के नाम जारी हुआ।
विज्ञापन
यह जानकारी रविवार को पराड़कर भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आईपी कुशवाहा और अपना दल के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने संयुक्त रूप से दी। इस दौरान मंच ने अपने घोषणा पत्र को जारी किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बनारस की आठ, चंदौली की चार, जौनपुर की नौ, गाजीपुर की सात सहित कुल 28 सीटों पर गठबंधन चुनाव लड़ेगी। रोहनिया से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कुल नौ प्रत्याशी का चयन हो गया है।
विज्ञापन
बाकी बचे 19 सीटों पर जल्द ही घोषणा हो जाएगी। अपना दल ने मंच से पहले डा. अयूब खान की पीस पार्टी और डा. संजय की निषाद पार्टी से गठबंधन किया है। वाराणसी कैंट से प्रत्याशी घोषित करने के बाद गठबंधन ने ऐनवक्त उनका नाम हटा दिया है।
अपना दल 150 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
रोहनिया में चुनावी रणनीति तय, पदाधिकारियों को जिम्मेदारी बांटी
- फोटो : अमर उजाला
मंच 200 तो अपना दल 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। समझौते के बाद जिसका जहां दबदबा होगा उसी के प्रत्याशी लड़ेंगे। बनारस में रोहनिया से अपना दल तो दक्षिणी से जन अधिकार मंच के प्रत्याशी गठबंधन पर चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान मंच के मंडल प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने पार्टी की रीति और नीति के बारे में बताया।
बाबू सिंह कुशवाहा और कृष्णा पटेल गठबंधन के प्रत्याशी
विधानसभा प्रत्याशी का नाम
वाराणसी दक्षिणी अभिषेक सिंह मौर्य
चंदौली चकिया सुरक्षित से रामचंदर त्यागी
मुगलसराय अजीन शाह
जौनपुर सदर राजेश कुमार मौर्य
शाहगंज पवन कुमार मौर्य
गाजीपुर जंगीपुर अजीत प्रताप कुशवाहा
जमनिया तौकिर खान
मुहम्मदाबाद परमानंद सिंह
बाबू सिंह कुशवाहा और कृष्णा पटेल गठबंधन के प्रत्याशी
विधानसभा प्रत्याशी का नाम
वाराणसी दक्षिणी अभिषेक सिंह मौर्य
चंदौली चकिया सुरक्षित से रामचंदर त्यागी
मुगलसराय अजीन शाह
जौनपुर सदर राजेश कुमार मौर्य
शाहगंज पवन कुमार मौर्य
गाजीपुर जंगीपुर अजीत प्रताप कुशवाहा
जमनिया तौकिर खान
मुहम्मदाबाद परमानंद सिंह