{"_id":"63972d5c7d57fa6fed5bda31","slug":"aparajita-100-million-smiles-girl-students-learn-art-of-self-defense-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने नाक और पेट पर वार कर आत्मरक्षा की कला सीखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: छात्राओं ने नाक और पेट पर वार कर आत्मरक्षा की कला सीखी
Mon, 12 Dec 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:02 PM IST
सार
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वाराणसी के लेढूपुर स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया।
विज्ञापन
आरएस कान्वेंट सैनिक स्कूल में हुआ आत्मरक्षा प्रशिक्षण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लड़कियां खुद अपनी सुरक्षा कर सकें, इस उद्देश्य से सोमवार को छात्राओं को मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया गया। सामने वाले की कमजोर कड़ी पर वार कर खुद की रक्षा करने का तरीका बताया गया। इसके लिए छात्राओं को दुश्मन के नाक और पेट पर वार कर उसे चित करने का तरीका सिखलाया गया।
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत वाराणसी के लेढूपुर स्थित आरएस कान्वेंट स्कूल में मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षकों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया। मुख्य प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए खुद में हौसले और हिम्मत का होना जरूरी है।
विज्ञापन
वहीं अनीता प्रजापति ने कहा कि कोई दुस्साहस करे तो घबराएं नहीं, उसका डटकर सामना करें। मानव एकेडमी टीम की ओर से साक्षी तिवारी, मुस्कान गुप्ता, स्नेहलता, पल्लवी, प्रिया खरवार, पूजा विश्वकर्मा ने शरीर की कमजोर कड़ी पर वार कर अपने दुश्मन को पस्त करने की कला सिखाई। प्रशिक्षण में छात्राओं को किक और पंच मारने का अभ्यास कराया गया। अटैक और डिफेंस की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन
मन से डर निकालना बेहद जरूरी
आरएस कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने कहा कि छात्राओं के मन से डर निकालना बेहद जरूरी है। इसके लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण काफी सहायक होगा। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ने के साथ खुद की सुरक्षा करने का हौसला भी आएगा।