{"_id":"58a464e14f1c1b4f54d8642d","slug":"anupriya-patel-says-sp-and-congress-alliance-are-power-of-corruption","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचारी ताकतों का गठबंधन है सपा और कांग्रेसःअनुप्रिया पटेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचारी ताकतों का गठबंधन है सपा और कांग्रेसःअनुप्रिया पटेल
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/जौनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बुधवार को जमकर हमला बोला।
वाराणसी पहुंची केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा कि यूपी में दो ऐसी ताकतों का गठबंधन है, जो लुटेरी और भ्रष्टाचारी है। दो लुटेरे एक साथ आ गए हैं।
उन्हें भय है कि कहीं अपनी जमीन न खो दें। ये दोनों पार्टी अवसरवादी मानसिकता के साथ आएं है। जनता की आंखों में धूल झोंककर सत्ता पाने की लालसा है। उनके लिए यह सब मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसे हैं जो कभी पूरे नहीं होंगे।
अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि मोदी सरकार के अच्छे दिन यूपी में महसूस नहीं होते हैं। वे ठीक कहते हैं।
केंद्र से विकास के नाम पर जो पैसा आता है उसका इस्तेमाल सही ढंग से नहीं होगा तो कहां से महसूस होगा।
आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारें रही हैं। यूपीए का कार्यकाल में जितना विकास हुआ उतना कांग्रेस के कई कार्यकाल में नहीं हुआ।

एक अनार सौ बीमार की स्थिति है
अनुप्रिया पटेल
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया ने सीएम अखिलेश को निशाने पर रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में दो काम हुए। एक जमीनों के अवैध कब्जे और दूसरा अवैध खनन हुआ है।
मुफ्त का सामान बांटकर जनता को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है।
टिकट बंटवारे के बाद असंतोष के सवाल पर कहा कि एक अनार सौ बीमार की स्थिति होती है। सबको मना लिया जाएगा। अपना दल सोनेलाल और भाजपा के कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।