फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya Patel gave mantra to workers to make PM Modi victory historic in varanasi

Lok Sabha Election: अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं को दिया पीएम की जीत को ऐतिहासिक बनाने का मंत्र, कही ये बात

Sat, 27 Apr 2024 10:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 27 Apr 2024 10:25 PM IST
सार

वाराणसी में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए गठबंधन धर्म निभाएं। 

विज्ञापन
Anupriya Patel gave mantra to workers to make PM Modi victory historic in varanasi
मिर्जामुराद के मेहंदी गंज में आयोजित अपनादल एस जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी जिले के मेंहदीगंज स्थित एक लॉन में शनिवार को अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि वाराणसी में नरेंद्र मोदी की जीत तय है। मगर हमें उस जीत को ऐतिहासिक बनाना है। इसलिए सभी कार्यकर्ता गठबंधन धर्म निभाएं और प्रधानमंत्री को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए जुट जाएं।

विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने कहा कि याद रखें प्रधानमंत्री की 2014, 2019 की जीत का रिकॉर्ड तोड़ना है। कहा कि अपना दल एनडीए का घटक दल है। मैं हमेशा ही समाज के निचले तबके तक के व्यक्ति की आवाज उठाती रही हूं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री भी इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए चिंतन कर निराकरण करते हैं। कहा कि मुझे पता है डॉ. सोनेलाल पटेल के सच्चे सिपाही गर्मी की परवाह नहीं करते हैं। घर-घर जाइए मतदाताओं वोट करने के लिए प्रेरित करिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुप्रिया पटेल ने अपील की कि मतदान के दिन कमल निशान के सामने वाला बटन दबाएं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वाराणसी लोकसभा प्रभारी जगदीश पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधायक डॉ सुनील पटेल, मनीष सिंह, डॉ नरेंद्र पटेल, डॉ महेंद्र सिंह पटेल, राजकुमार पटेल समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed