फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya patel and omprakash rajbhar meet amit shah for lok sabha election

अनुप्रिया और राजभर ने दिल्ली में डाला डेरा, शाह से मुलाकात के पहले ही तैयार कर लिया ‘मांग पत्र’

Wed, 27 Feb 2019 12:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
Anupriya patel and omprakash rajbhar meet amit shah for lok sabha election
अनुप्रिया पटेल व ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव में पिछड़ी जातियों खासतौर से पटेल और राजभर बिरादरी को साधने के लिहाज से आज का दिन अहम हो सकता है। भाजपा से नाराज चल रहे अपना दल (सोनेलाल) के अध्यक्ष आशीष सिंह पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ ही सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने-अपने खास नेताओं के साथ दिल्ली में डेरा डाल दिया।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ‘ऑपरेशन यूपी’ के तहत को आशीष और अनुप्रिया से मुलाकात पहले सोमवार को होने वाली थी लेकिन खास लोगों की प्रारंभिक बातचीत ही हो पाई थी। अगले दौर की बातचीत से पहले पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक और शाह के गाजीपुर दौरे के कारण इसे टाल दिया गया।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक ओमप्रकाश राजभर की भी शाह से मुलाकात मंगलवार को होनी थी। अब इसे बुधवार को कर दिया गया। माना जा रहा है कि दोनों दलों के प्रमुख नेताओं से शाह की बातचीत के बाद गठबंधन के बैनर तले लोकसभा चुनाव के बारे में फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर स्ट्राइक के बाद फिर बदली मतदाताओं की राय

Anupriya patel and omprakash rajbhar meet amit shah for lok sabha election
गाजीपुर में अमित शाह - फोटो : amar ujala

शाह से मुलाकात के पहले दोनों दलों के नेताओं ने अपने-अपने ‘मांग पत्र’ तैयार कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक अद (एस) अब लोकसभा की तीन सीटें और उप्र के पांच निगम चाहती है। दूसरी ओर सुभासपा दो सीटों पर अड़ी है। पार्टी को तीन निगम देने का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है।

कहा जा रहा है कि इसके लिए दोनों दलों ने अपनी-अपनी जातियों के मतदाताओं के साथ-साथ अपने-अपने प्रभाव क्षेत्र का ब्योरा शाह के सामने रखने का मन बना लिया है। सूत्रों का कहना है कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद प्रदेश के मतदाताओं की सोच पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद फिर बदल गई है।

अब दोनों दल भाजपा पर ‘सीमित दबाव’ ही डाल पाएंगे। भाजपा अब दोनों दलों के साथ 2017 के गठबंधन को लोकसभा में जारी रखने के लिए ज्यादा ‘भाव’ नहीं देगी। पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर दोनों दलों की अलग-अलग राय भी भाजपा के पक्ष में है। 

सुभासपा ने रैली करके दिखाया था जनाधार

Anupriya patel and omprakash rajbhar meet amit shah for lok sabha election
omprakash rajbhar - फोटो : amar ujala

ओमप्रकाश राजभर ने बनारस में अति दलित-अति पिछड़ा रैली में भारी भीड़ जुटाकर यह साबित कर दिया कि अभी भी पूर्वांचल में उनका जनाधार कम नहीं है। वे अगर अकेले लड़े तो 2018 के लोकसभा चुनाव में बड़े दलों का चुनावी समीकरण बिगाड़ सकते हैं।

बहरहाल, राजभर को साथ रखना भाजपा की सियासी मजबूरी है वहीं, सुभासपा अध्यक्ष की ओर से भी ऐसे संकेत फिलहाल नहीं मिले हैं जिनसे यह माना जाए कि वे एनडीए से अगल हो रहे हैं। अब सबकी नजर अमित शाह से ओमप्रकाश राजभर की मुलाकात पर है, जिसके बाद सूबे के सियासी परिदृश्य में बदलाव दिख सकता है।

एक बात तो तय है कि सुभासपा अध्यक्ष की नजर 2019 नहीं बल्कि 2022 पर है, जब सूबे में विधानसभा के चुनाव होंगे। पार्टी अगले चुनाव के लिए इतनी मजबूत जमीन तैयार करना चाहती है कि 2022 में सभी दल उससे तालमेल के लिए मजबूर हो जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed