फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupriya Jume on drum-drums, MS Pro

ढोल-नगाड़ों पर झूमे अनुप्रिया, महेंद्र के समर्थक

Wed, 06 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Jul 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Anupriya Jume on drum-drums, MS Pro
खुशियां मनाते अपना दल के कार्यकर्ता।
मोदी मंत्रीमंडल में सांसद अनुप्रिया पटेल और डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को शामिल किए जाने पर उनके समर्थकों ने खूब जश्न मनाया। बारिश की परवाह किए बिना समर्थक घंटों ढोल-नगाड़े की धुन पर नाचे। खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाई भी बांटी। उधर, मंत्रीमंडल में काशी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।
विज्ञापन


भाजपा के गुलाब बाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रीमंडल में मिर्जापुर और चंदौली के सांसद के शामिल होने से पूर्वांचल में विकास की गति तेज होगी। यहां प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, राकेश त्रिवेदी, शंकर गिरी, रतन सिंह, महेश चंद्र श्रीवास्तव, सुदामा पटेल, हंसराज विश्वकर्मा, प्रभात सिंह, अशोक तिवारी, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू आदि ने अनुप्रिया और महेंद्र नाथ पांडेय को मंत्री बनने पर बधाई दी।

विज्ञापन

 
वहीं सिकरौल स्थित अपना दल के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और ढोल-नगाड़े पर नाचकर पार्टी अध्यक्ष के केंद्र में मंत्री बनने का जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में आनंद प्रकाश पटेल, अजीत पटेल, श्यामनारायण, राकेश यादव, डॉ. सुनील, अनिता पटेल, संतोष पटेल, राजकुमार वर्मा, चंद्रमोहन, हरिशंकर एवं मान सिंह आदि शामिल थे। भाजपा लोहता मंडल के कार्यकर्ताओं ने हेमंत सिंह के नेतृत्व जश्न मनाया। वहीं, धनगर समाज के शिवदासपुर स्थित कार्यालय में बैठक कर अनुप्रिया पटेल और महेंद्र पांडेय को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर लोगों ने हर्ष जताया। मां वैष्णों सेवा समिति के पीसीएफ प्लाजा स्थित कार्यालय पर भी जश्न का माहौल रहा। इस दौरान मनोज सिंह, आशीष सिंह, राम प्रकाश, सतीश सिंह, रत्नाकर राय, राजन प्रधान, भोलू यादव, अतुल सिंह, हिटलर प्रधान आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed