{"_id":"5aac1b474f1c1bb6758b5ce4","slug":"anup-jalota-performance-in-bhadohi-mahotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही महोत्सव का रंगारंग आगाज, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लूटी महफ़िल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही महोत्सव का रंगारंग आगाज, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने लूटी महफ़िल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
Updated Sat, 17 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
भजन सम्राट के सुरों से सजी भदोही महोत्सव की शाम
- फोटो : अमर उजाला
भजन सम्राट अनूप जलोटा के सुरों के जादू का शुक्रवार की रात कालीन नगरी भदोही के श्रोता भी साक्षी बने। भदोही महोत्सव की पहली निशा को को सुर सम्राट और उनके शिष्यों ने यादगार बना दिया। यशोमति मैया से बोले नंदलाला..., प्रभु जी तुम चंदन हम पानी..., पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...।
भजन सम्राट अनूप जलोटा की खनकती आवाज में जब इन भजनों के शब्द फूटे तो भिखारीपुर मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डेढ़ घंटे तक एक के बाद एक भजनों की शानदार प्रस्तुति पर कालीन नगरी के लोग देर रात तक मगन होकर झूमते रहे।
भदोही महोत्सव की पहली शाम को कालीन नगरी में पहली बार अपना सुर देने आए जलोटा ने एक के बाद एक लगभग डेढ़ दर्जन भजन सुनाए। तन के तमूरे में जय सिय राम-राम, जग में सुंदर हैं दो नाम, चाहे कृष्ण कहो या राम, बोलो राम राम राम, बोली श्याम, श्याम, श्याम..., बीच-बीच में शब्दों के जरिए भजन के भावों को समझाते जलोटा भदोही वासियों का दिल जीतते रहे। इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना... भजन पर दीर्घा में बैठे सैकड़ो श्रोता भाव विह्वल हो गए।
विज्ञापन
भजन के दौर के बाद मिमिक्री कलाकार, नागेश बुरबुरे ने कई बॉलीवुड कलाकारों की आवाज निकालकर लोगों का मनोरंजन किया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने तालियां बजाकर उनकी मिमिक्री की प्रसंशा की। इसके पूर्व भजन संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कलराज मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया।