अनपरा परियोजना ने रचा कीर्तिमान, 2550 मेगावाट बिजली पैदा कर बनाया रिकार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी अनपरा परियोजना ने 2550 मेगावाट बिजली पैदा कर रिकॉर्ड कायम किया।
यह सूबे के राज्य एवं निजी सेक्टर की किसी भी परियोजना का अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है।
अनपरा में पहली बार इतनी बिजली पैदा होती देख अभियंता खुशी से उछल उठे। अब 2630 मेगावाट के लक्ष्य को हासिल करने की कवायद तेज कर दी गई है।
2630 मेगावाट की अनपरा परियोजना की ए, बी औ डी कुल तीन यूनिट स्थापित हैं। इसमें अनपरा डी की पांच-पांच सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयों के साथ अनपरा ए और बी की सभी इकाइयों को एक साथ पूर्ण क्षमता से उत्पादन को लेकर लंबे समय से कोशिश जारी थी।
तीन-चार दिन पूर्व पांच सौ मेगावाट वाली सातवीं इकाई का उत्पादन वाणिज्यिक घोषित किया गया तो इसको लेकर कोशिश तेज कर दी गई।
सीजीएम त्रिभुवन तिवारी तथा जीएम एके सिंह की अगुवाई में अभियंताओं की टीम ने बुधवार को कड़ी मेहनत कर उत्पादन 2550 मेगावाट पहुंचा दिया। अब तक इसका अधिकतम उत्पादन 24 से 25 सौ मेगावाट के बीच ही सिमटा हुआ था।
जीएम एके सिंह ने बताया कि 210 मेगावाट की पहली इकाई से 200, दूसरी इकाई से 180, तीसरी इकाई से 210, पांच सौ मेगावाट की चौथी इकाई से पांच सौ, पांचवी इकाई से पांच सौ, छठवीं इकाई से पांच सौ, सातवीं इकाई से 490 मेगावाट, कुल 2550 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है।
वहीं सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि अब उत्पादन अधिकतम लक्ष्य से महज 40 मेगावाट नीचे रह गया, जिसे भी एक-दो दिन में हासिल होने की पूरी उम्मीद है।
उधर, एमडी एपी मिश्रा ने भी इस कामयाबी पर प्रसन्नता जताई और अभियंताओं की सराहना करते हुए, आगे भी इसी तरह उत्पादन बेहतर बनाए रखने की उम्मीद की।