{"_id":"66093793104705344d0e4d82","slug":"another-team-formed-to-investigate-70-lakh-rupees-scam-in-varanasi-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: 70 लाख के घोटाले में जांच के लिए बनी एक और टीम, कथित ऑडियो से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: 70 लाख के घोटाले में जांच के लिए बनी एक और टीम, कथित ऑडियो से जुड़ा है मामला
Sun, 31 Mar 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 31 Mar 2024 03:45 PM IST
सार
Varanasi News: इस प्रकरण में 10 किलो मीटर केबल लगाने के कार्य में दो किलोमीटर केबल लगाए बिना 70 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। मुख्य अभियंता वाराणसी परिक्षेत्र अरविंद सिंहल ने जांच के लिए टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिजली निगम में कथित 70 लाख के केबल घोटाले की जांच में पैसे के लेनदेन को लेकर एक महिला के साथ बातचीत के वायरल ऑडियो की जांच के लिए एक टीम बना दी गई है। इससे पहले मुख्य अभियंता स्तर पर गठित टीम घोटाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
तीन महीने 70 लाख रुपये की अनियमितता को रफा-दफा करने के लिए साढ़े तीन लाख रुपये रिश्वत देने को लेकर कथित तौर पर बिजलीकर्मियों की बातचीत के तीन ऑडियो सुर्खियों में आए हैं। इसमें एक महिला की भी आवाज सुनी जा रही है। इसकी जानकारी मिलने के बाद मुख्य अभियंता वाराणसी परिक्षेत्र अरविंद सिंहल ने जांच के लिए टीम गठित कर दी।
विज्ञापन
इसी बीच, पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभू कुमार के स्तर पर वायरल ऑडियो की जांच के लिए एक अन्य दो सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। यह टीम ऑडियो की सत्यता और बातचीत की जांच करेगी। पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक पीएंडए आरके जैन ने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस प्रकरण में 10 किमी केबल लगाने कार्य में दो किलोमीटर केबल लगाए बिना 70 लाख की वित्तीय अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन