फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another flight will operate from Varanasi to Ahmedabad from December

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी: वाराणसी से अहमदाबाद के लिए चलेगी दिसंबर से एक और फ्लाइट, जल्द जारी होगा शेड्यूल

Fri, 10 Oct 2025 01:27 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Oct 2025 01:27 PM IST
सार

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। वाराणसी से अहमदाबाद के लिए दिसंबर से एक और फ्लाइट चलेगी। जल्द ही इस फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
Another flight will operate from Varanasi to Ahmedabad from December
हवाई यात्रा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

यात्रियों की सहूलियत के लिए अकासा एयर की ओर से अहमदाबाद के लिए सीधी विमान सेवा दिसंबर में शुरू होगी। यह फ्लाइट अकासा की पहली और वाराणसी से सीधे अहमदाबाद जाने वाली दूसरी फ्लाइट होगी। इसका शेड्यूल जल्द ही विमान कंपनी द्वारा जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


अकासा के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि फ्लाइट शाम को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। इसमें एक साथ 189 यात्री सफर कर सकेंगे। जल्द ही इस फ्लाइट का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


अहमदाबाद के लिए वाराणसी से अब तक केवल इंडिगो की सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। यह फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से रात 9:05 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ान भरती है। अकासा की यह फ्लाइट अहमदाबाद रूट की दूसरी सीधी विमान सेवा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; दुस्साहस: चच्चा! कार के बोनट से मोबिल टपक रहा... कहकर उचक्कों ने लैपटॉप और एक बैग उड़ाया, पढ़ें- पूरा मामला

हैदराबाद के लिए भी चल रही सीधी फ्लाइट

हैदराबाद हवाई रूट पर अकासा एयर की पहली विमान सेवा 16 फरवरी 2025 को शुरू की गई थी। इसमें बुकिंग भी रोजाना फुल रहती है। यह फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट से रोजाना सुबह 10:15 बजे उड़ान भरती है। यही नहीं, वाराणसी एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने वाली यह फ्लाइट सुबह की पहली फ्लाइट भी है।

वाराणसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन 80 विमानों का होता है आवागमन

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हवाई यात्राओं की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। एयरपोर्ट से प्रतिदिन लगभग 40 उड़ानें विभिन्न शहरों के लिए रवाना हो रही हैं, वहीं इतने ही विमान वाराणसी एयरपोर्ट पर उतर रहे हैं। इस प्रकार रोजाना करीब 80 विमानों का आवागमन हो रहा है। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 14 से 15 हजार यात्री वाराणसी से हवाई सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed