फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli crime news of thieves stole laptop and bag from bullion trader car

दुस्साहस: चच्चा! कार के बोनट से मोबिल टपक रहा... कहकर उचक्कों ने लैपटॉप और एक बैग उड़ाया, पढ़ें- पूरा मामला

Fri, 10 Oct 2025 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Oct 2025 12:31 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में एक सर्राफा व्यवसायी की कार से उचक्कों ने बैग और लैपटॉप उड़ा लिया। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है।  

विज्ञापन
Chandauli crime news of thieves stole laptop and bag from bullion trader car
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली नगर स्थित रेलवे स्टेशन के गेट संख्या एक- दो के पास एक चाय की दुकान के सामने खड़ी कार से उचक्कों ने लैपटॉप और एक बैग उड़ा दिया। घटना के बाबत पीड़ित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं मुगलसराय कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना के बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बनारस के रहने वाले सर्राफा व्यवसायी कैलाशनाथ अग्रहरी बृहस्पतिवार को अपनी कार पीडीडीयू नगर स्थित रेलवे स्टेशन गेट संख्या दो के पास सड़क पर खड़ी कर चाय पीने लगे। इस दौरान वहां आए एक लड़के ने उन्हें बताया कि उनकी कार की बोनट से मोबिल टपक रहा है। इसके बाद वह वहां से चला गया। 
विज्ञापन


जैसे ही कैलाशनाथ कार का बोनट खोलकर चेक करने लगे कि तभी कार में रखा एक बैग और लैपटॉप उचक्कों ने उड़ा दिया। इसके बाद जब बैग और लैपटॉप गाड़ी में नहीं दिखा तो व्यापारी ने होश उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Chandauli News: गया स्टेशन से ढाई करोड़ के सोने के बिस्किट बरामद, कोलकाता से कानपुर ले जा रहा था आरोपी

इस संबंध में मुगलसराय कोवताली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि घटना के बाबत पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed