{"_id":"5c486e87bdec224dab5ff4a6","slug":"another-death-due-to-jaundice-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ में पीलिया से गई एक और जान, अब तक तीन की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ में पीलिया से गई एक और जान, अब तक तीन की हो चुकी मौत
Thu, 24 Jan 2019 11:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर कस्बे में पिछले दो सप्ताह से पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। पीलिया पीड़ित एक और मरीज की बुधवार को मौत हो गई। पीलिया से अब तक तीन मौत हो चुकी हैं।
मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र में बीमारी से पीड़ित सैकड़ों लोगों का इलाज सीएचसी, जिला अस्पताल, लखनऊ और निजी अस्पतालों में चल रहा है। पीलिया फैलने का प्रमुख कारण दूषित खानपान माना जा रहा है।
मुहल्ला पुरानी बस्ती बड़ी अर्जेन्टी निवासी गर्भवती शबाना (28) पत्नी मंसूर अहमद उर्फ चन्नू को पांच दिन पूर्व पीलिया होने की पुष्टि के बाद परिजनों ने स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को उसकी हालत गंभीर हो गई तो बीएचयू ले गए। यहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की एक डेढ़ वर्ष की पुत्री है। मौत की सूचना मिलते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। कस्बे में पीलिया से अबत तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को भी सीएचसी मुबारकपुर में दर्जन भर लोगों की जांच की गई। इसमें चार लोगों में पीलिया की पुष्टि हुई।
वहीं एक गंभीर मरीज अजहर इकबाल का केजीएमसी लखनऊ में इलाज चल रहा है। बुधवार देर शाम सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सीएचसी पहुंचकर पीलिया से ग्रसित मरीजों से मिले। उनका हाल चाल जाना। सीएचसी अधीक्षक से मामले की जानकारी ली।

लोगों को जारूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग निकालेगा रैली
पीलिया के प्रकोप की रोक थाम के लिए खान-पान को लेकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि शुद्धता का ध्यान रखना जरूरी है। क्लोरीन युक्त पानी उबालकर पीएं। तली भुनी, मीट, मछली, बाजार की पूड़ी, पकौड़ी, खुले छोले आदि चीजों का कतई सेवन न करें।
क्षेत्र के लोगों में जागरूकता लाने के लिए लिए स्थानीय सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी यादव के नेतृत्व में गुरुवार को जनजागरूकता रैली निकालने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि इस रैली का मूल उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए।
अपने और अपने परिवार को शुद्ध खान-पान के लिए सचेत हों। तभी पीलिया जैसे संक्रामक रोग से बचा जा सकता है। रैली में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की एनम, समस्त आशा, आंगनवाड़ी, पैरामेडिकल स्टाफ सहित चिकित्सकों की टीम शामिल रहेगी।