फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another corona suspect found in Azamgarh, admitted in isolation ward

आजमगढ़ में मिला एक और कोरोना संदिग्ध, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Sat, 28 Mar 2020 07:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Mar 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Another corona suspect found in Azamgarh, admitted in isolation ward
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में एक और कोरोना संदिग्ध पाया गया है। वह हाल ही में दुबई से लौटा है। उसे राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। तरवां थाना क्षेत्र का युवक 20 मार्च को दुबई से लौटा था। शनिवार को सर्दी-खांसी होने पर वह राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर पहुंचा। उसे आइसोलेशन में वार्ड में रख कर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। पहले के भर्ती तीन मरीजों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

विज्ञापन

 

अब तक नौ लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इनमें कुछ लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। गाजीपुर जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भरती तीन संदिग्ध मरीजों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें जरूरी निर्देश देकर घर भेज दिया गया है। इसके पहले कल भी आठ लोगों को घर भेज दिया गया था। जिले में अभी कुल 42 संदिग्ध मरीज निगरानी में चल रहे हैं।

विज्ञापन

 

मऊ जिले  सरकारी अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं होने पर प्रशासन ने निजी अस्पतालों के वेंटीलेटर का अधिग्रहण कर लिया है। जौनपुर में बाहर से आने वाले मजदूरों के वाहन के देर रात तक जिले में पहुंचने की सूचना के मद्देनजर प्रशासन उनके खानपान की तैयारी कर रहा है। सभी मजदूरों की थर्मल जांच करने के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed