फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another CCTV footage of Akanksha Dubey case came, that day the door of room number 105 opened like this

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे केस का एक और CCTV फुटेज आया, उस दिन इस तरह से खुला कमरा नंबर 105 का दरवाजा

Sun, 02 Apr 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 02 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

ये वीडियो आकांक्षा की मौत के बाद का है जब अभिनेत्री के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा थातब फिल्म यूनिट के लोगों के कहने पर होटल मैनेजर ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला था।

विज्ञापन
Another CCTV footage of Akanksha Dubey case came, that day the door of room number 105 opened like this
आकांक्षा दुबे केस का एक और CCTV फुटेज आया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मामले में एक और वीडियो सामने आया है। ये वीडियो आकांक्षा की मौत के बाद का है जब अभिनेत्री के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था तब फिल्म यूनिट के लोगों के कहने पर होटल मैनेजर ने मास्टर की से कमरे का दरवाजा खोला था।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को भी केस से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। फुटेज बीते शनिवार की रात का महमूरगंज स्थित उस क्लब का था जहां वह एक दंपती के साथ पार्टी के लिए गई थी। वीडियो में आकांक्षा झूमते हुए दिखाई दे रही थीं। इसी पार्टी के अगले दिन उनका शव सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में मिला था। इससे पहले सारनाथ क्षेत्र स्थित जिस होटल में आकांक्षा ठहरी थीं, उससे संबंधित सीसी फुटेज शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  'बेटी को न्याय नहीं मिला तो सीएम के सामने जान दे देंगे', CP से मिलकर बोलीं आकांक्षा दुबे की मां
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी भी पुलिस के हाथ खाली
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत को एक हफ्ता गुजर चुका है और अब तक वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में जुटी है। 
यह भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे के होटल का CCTV फुटेज: कौन था काले टी-शर्ट वाला वो शख्स जो सीढ़ियों पर इस हालत में दिखा ?
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में वादा करने के बाद भी सारनाथ थाने की पुलिस नामजद आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे दुखी आकांक्षा की मां मधु दुबे ने रोते-बिलखते हुए पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन से उनके ऑफिस में कार्रवाई की गुहार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed