फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another attempt to replicate Baba's peak with gold

बाबा विश्वनाथ के शिखर सोने से मढ़ने की कोशिश नए सिरे से शुरू

Mon, 08 May 2017 03:33 PM IST
अनूप ओझा,अमर उजाला, वाराणसी
अनूप ओझा,अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 May 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
Another attempt to replicate Baba's peak with gold
छह साल पुरानी गोल्डेन कोटिंग योजना को गति मिलने की उम्मीद - फोटो : ‌file photo
योगी आदित्यनाथ सरकार में बाबा विश्वनाथ के शिखरों को स्वर्ण मंडित करने की योजना को आगे बढ़ाने की कोशिश नए सिरे से शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य शिखर के शेष भाग के अलावा तीन अन्य शिखरों पर स्वर्ण पत्तर चढ़ाने की छह वर्ष पुरानी योजना को गति देने के लिए चेन्नई की कंपनी ने जहां कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण से संपर्क साधा है, वहीं गोल्डेन कोटिंग योजना के प्रस्ताव को न्यास परिषद में फिर से रखने की तैयारी है।

यह योजना न्यास परिषद ने वर्ष 2010-2011 में बनाई थी। योजना के तहत मुख्य शिखरों के अलावा दंडपाणि, तारकेश्वर और रानी भवानी के भुवनेश्वर मंदिर के शिखरों को भी स्वर्ण मंडित कराने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


वर्ष भर पहले अक्षय तृतीया से इस पर काम शुरू होना था लेकिन अफसरों की खींचतान के चलते मूर्त रूप नहीं दिया जा सका।

बाबा विश्वनाथ के शिखरों पर स्वर्ण पत्तर लगाने के लिए पत्थरों की क्षमता के आकलन में लगी केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) की फाइनल रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में शिखरों की क्षमता को स्वर्ण पत्तरों का भार सहन करने के योग्य बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अमेरिका के कई शहरों समेत देश के सात सौ से अधिक मंदिरों में स्वर्ण पत्तर लगाने वाली चेन्नई की कंपनी स्मार्ट क्रिएशन की महाप्रबंधक हेमलता ने मंडलायुक्त से योजना पर बातचीत की है। योजना को आगे बढ़ाने के लिए हेमलता ने जल्द ही सीएम से भी मुलाकात करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed