फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Another accused arrested in Shine City fraud Varanasi police will present in court today

शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: निवेशकों के करोड़ों रुपये लूटकर फरार कंपनी का एक और सदस्य गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगी पेशी

Tue, 28 Sep 2021 09:22 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Sep 2021 09:22 AM IST
सार

गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार प्रयागराज का रहने वाला है। शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम की कुंडली कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से खंगाल रही है। राशिद के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। एक एक कर इनसे जुड़े लोग पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Another accused arrested in Shine City fraud Varanasi police will present in court today
शाइन सिटी फर्जीवाड़े के मामले में गिरफ्तार आरोपी आशीष कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

निवेशकों के करोड़ों रुपये लूटकर फरार शाइन सिटी कंपनी के एक और सदस्य को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है। निवेशकों से फर्जीवाड़े के बाद पुलिस लगातार दबिश देकर सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है। 

विज्ञापन


शाइन सिटी फर्जीवाड़े में गिरफ्तार प्रयागराज निवासी आशीष कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। फर्जीवाड़े के चार मामलों में पुलिस को आशीष की तलाश थी। आशीष से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। बता दें कि शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम की कुंडली कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से खंगाल रही है। राशिद के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। एक एक कर इनसे जुड़े लोग पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएमडी की जूम मीटिंग में शामिल होता था तारिक
पिछले दिनों पुलिस ने तारिक को गिरफ्तार किया था। तारिक अपना ठिकाना बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के मुताबाकि, तारिक शाइन सिटी कंपनी के लिए अभी भी काम कर रहा था। कई माह से फरार चल रहे शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम की जूम मीटिंग में शामिल होता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार भाइयों पर घोषित है इनाम

बता दें कि प्रयागराज के करेली निवासी शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर वाराणसी में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे और 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जबकि लखनऊ में 50-50 का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है।

कंपनी में डायरेक्टर शिवदासपुर निवासी अमिताभ श्रीवास्तव को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर माह में नई दिल्ली स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था। आईओडब्ल्यू वाराणसी इकाई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार राशिद नसीम की पत्नी और उसकी एक महिला कर्मी की गिरफ्तारी से कई राज उजागर होंगे। वाराणसी में राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता कई बार आई है और उसके कई लोग जानने वाले हैं।

दुबई में बना लिया है ठिकाना

बनारस, लखनऊ समेत अन्य शहरों में लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम के बारे में बताया जाता है कि 2018 में वह देश छोड़ दिया। आईओडब्ल्यू के अधिकारी के अनुसार, दोनों भाई राशिद और आसिफ अपना ठिकाना दुबई बना लिया है। वहां हीरे की ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed