Varanasi News: शादी का झांसा देकर विदेशी महिला से यौन शोषण, आरोपी पर 25 हजार का इनाम; दूसरी युवती फंसा रहा था
Varanasi News: वाराणसी में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी अविनाश सेठ पर डीसीपी वरुणा ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। सारनाथ पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। वहीं, चितईपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और तीन बार गर्भपात कराने के आरोपी किशन पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण के आरोपी अविनाश सेठ के खिलाफ डीसीपी वरुणा जोन ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। सारनाथ थाने की पुलिस अविनाश सेठ की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है। नेपाल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह छावनी क्षेत्र में पिता के साथ रहती है। 2022 में उसकी मुलाकात तेलियाबाग निवासी अविनाश सेठ से हुई थी।
अविनाश ने खुद को अविवाहित बताया और फिर उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। पीड़िता का आरोप है कि चार साल तक शारीरिक शोषण किया। 28 मई को पहाड़िया के फ्लैट में अविनाश को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। अविनाश और शालिनी गुप्ता नाम की युवती भड़क गई। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अविनाश सेठ और शालिनी गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
वहीं, शादी का झांसा देकर पीड़िता का शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने के आरोपी किशन पटेल को चितईपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ागांव के बहोरिपुर से गिरफ्तार किया। चितईपुर थानाध्यक्ष राकेश गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बड़ागांव थाना क्षेत्र के बहोरिपुर का निवासी है। पीड़िता ने चितईपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन बार गर्भ ठहरने पर आरोपी ने दवा खिलाकर गर्भपात कराया। बाद में शादी से मुकर गया।
दुष्कर्म के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
वाराणसी। दुष्कर्म के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी कौशल राव को लोहता पुलिस ने शनिवार को सिटकहवा बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोरौता का निवासी है। 15 जून की रात पीड़िता के घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़खानी, जहर देने और हाथ की नस काटने मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।