फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anndataon destroy seeds

अन्नदाताओं को तबाह करने का बीज

Fri, 27 May 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
मानसून में देरी के चलते पहले से ही सूखे की आशंका से परेशान प्रदेश के किसानों की जेब पर धान के नकली बीज के जरिये भी डाका डाला जा रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की सामान्य धान प्रजाति वारंगल को हाइब्रिड बताकर बाजार में उतार दिया गया है। दामिनी प्रजाति के नाम से नकली बीज की अलग-अलग 10 कंपनियों के नाम से पैकिंग बाजार में धड़ल्ले से बेची जा रही है। शिकायत मिलने पर अपर कृषि निदेशक संतोष कुमार खरे ने वाराणसी के अलावा सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, इलाहाबाद, रायबरेली, मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही (ज्ञानपुर), मिर्जापुर और अमेठी के जिला कृषि अधिकारियों को पत्र भेजकर दामिनी रिसर्च सीड्स की बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने का निर्देश नवंबर, 2015 में दिया था लेकिन इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय निर्देश ही दबा दिए गए। उप कृषि निदेशक एके सिंह ने गुरुवार को धान के नकली बीजों को छापा मारकर जब्त करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से उठाई गई महज 15 रुपये प्रति किलो की सामान्य दर्जे की वारंगल प्रजाति यूपी में किसानों को उन्नत किस्म की बताकर 100 रुपये किलो की दर से बेची जा रही है। पता चला है कि वाराणसी की ही एक बीज कंपनी कृषि महकमे के अधिकारियों की मिलीभगत से लंबे समय से यह गोरखधंधा चलाकर किसानों की गाढ़ी कमाई हजम कर रही है। करीब 30 हजार क्विंटल धान बिना प्रमाणित किए ही हाइब्रिड के नाम पर अलग-अलग कंपनियों के नाम से पैकिंग कराकर बाजार में उतार दिए गए हैं। दामिनी केकेएस सुधारित धान के अलावा दामिनी वसुंधरा के नाम से बीज भंडारों पर पैकिंग देखी जा सकती है। ठगी का आलम यह है कि देहरादूनी बासमती के बीज 80 रुपये किलो बिक रहे हैं लेकिन नकली दामिनी ब्रांड बीज की कीमत इससे भी अधिक यह बताकर वसूली जा रही है कि इसकी एक बीघा (20 बिस्वा) में 18 से19 क्विंटल पैदावार होगी।
विज्ञापन


अब खरीफ का सीजन आते ही दामिनी धान के नकली बीज बाजार में धड़ल्ले से ऊंची दरों पर बेचे जा रहे हैं। किसान अधिक पैदावार की लालच में नकली बीज बेचने वालों के जाल में फंस रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी संजय सिंह को इस गोरखधंधे के बारे में कुछ भी पता नहीं है। पूछने पर उनका कहना था कि रुटीन में दो नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट गड़बड़ पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं इलाहाबाद के जिला कृषि अधिकारी गणेश प्रसाद दुबे ने दामिनी धान बीज को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed