फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Annapurna Temple will be visited from 10th November to 14th November. Coins will be distributed as treasure.

Annapurna Temple: धनतेरस पर स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के कब होंगे दर्शन, मिलेगा मां का खजाना; ये रही पूरी डिटेल

Tue, 07 Nov 2023 02:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 07 Nov 2023 02:46 PM IST
सार

मंगलवार को अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बांसफाटक स्थित काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र के सभागार में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस के  शुभ योग से देश में समृद्धि रहेगी और  कोष भरा रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न में माता का पूजन व आरती के बाद खजाने की पूजा की जाएगी।

विज्ञापन
Annapurna Temple will be visited from 10th November to 14th November. Coins will be distributed as treasure.
मां अन्नपूर्णा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाबा विश्वनाथ को  अन्न-धन की भिक्षा देने वाली मां अन्नपूर्णा अपने भक्तों पर पांच दिन  कृपा बरसाएंगी। धनतेरस 10 नवंबर को निर्धारित समय से एक घंटे पहले ही मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे और पांच दिनों तक श्रद्धालु स्वर्णमयी अन्नपूर्णा, मां भूमि देवी,लक्ष्मी और रजत महादेव के दर्शन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

मंगलवार को अन्नपूर्णा मठ मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बांसफाटक स्थित काशी अन्नपूर्णा क्षेत्र के सभागार में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। महंत शंकर पुरी ने बताया कि धनतेरस के  शुभ योग से देश में समृद्धि रहेगी और  कोष भरा रहेगा। अभिजीत मुहूर्त में अपराह्न में माता का पूजन व आरती के बाद खजाने की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आम भक्तों के लिए एक बजे माता का पट खोल दिया जायेगा 
उन्होंने कहा कि वर्ष में सिर्फ चार दिन भक्तो को दर्शन का अवसर मिलता था, लेकिन इस साल पांच दिन स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का दर्शन होगा। धनतेरस 10 नवंबर को खजाना वितरण होगा। 14 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव के दिन लड्डूओ की झांकी सजेगी, वही रात्रि 11.30 बजे माता की महा आरती होगी, इसके पश्चात एक वर्ष के लिए स्वर्णमयी अन्नपूर्णा का कपाट बंद कर दिया जाएगा।

भक्तों को बांसफाटक से होते गेट नंबर एक ढुंढिराज से प्रवेश कर मुख्य द्वार अन्नपूर्णा मंदिर में प्रवेश होगा। बाएं हाथ की तरफ बनी अस्थायी सीढियों से होते हुए स्वर्णमयी माता का दर्शन करके श्रद्धालु कालिका गली होकर निकलेंगे।
प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा के लिए कैमरों की संख्या बढ़ा दी गई है। कंट्रोल रूम के जरिए निगरानी की जाएगी। जगह-जगह सेवादार तैनात रहेंगे। इस दौरान मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव , शिवानंद गिरी अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed