UP: विश्वनाथ धाम के अन्नपूर्णा मंदिर का होगा सुंदरीकरण, नए पुजारियों की नियुक्ति-प्रमोशन समेत 16 बड़े फैसले
Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 109वीं और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 15वीं बैठक में मंदिर को लेकर 16 बड़े फैसले लिए गए। इनमें अन्नपूर्णा मंदिर का सुंदरीकरण और नए पुजारियों की नियुक्ति-प्रमोशन पर मुहर का मुद्दा भी शामिल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के कमिश्नरी सभागार में शुक्रवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े करीब 16 बड़े फैसले लिए गए। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 109वीं और श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की 15वीं बैठक में 8-8 एजेंडों पर आधिकारिक मुहर लगाई गई।
न्यास परिषद की ओर से श्री काशी विश्वनाथ परिसर में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के सुंदरीकरण कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया। मंदिर में स्थापित कनाडा से आई माता अन्नपूर्णा की प्राचीन मूर्ति स्थापित की गई थी। इस मंदिर का विस्तार किया जाएगा। बेहतर सेवा और मानदेय में बढ़ोतरी के लिए नए अर्चकों की नियुक्ति करने के साथ ही पुराने अर्चकों का प्रमोशन भी किया जाएगा।
बैठक में न्यास परिषद की ओर से ललिता घाट पर स्थापित प्रोजेक्टर का संचालन शुरू करने का फैसला लिया गया और उसके वार्षिक मेंटेनेंस खर्च का कार्य मंदिर न्यास उठाएगा। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए बैठने की व्यवस्था हेतु धनराशि स्वीकृत की गई है। बैठक में पिछली बैठक के फैसलों पर मुहर लगाई गई और नए एजेंडा बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार करने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
धाम के 50% शौचालय भारतीय शैली में बदले जाएंगे
इसे भी पढ़ें; रंगभरी एकादशी: काठियावाड़ी कुर्ता और मुंडू में महादेव, बांधनी-पटोला में सजेंगी मां गौरा; खास होगा गौरा का गौना
धाम स्थित सिटी म्यूजियम और वाराणसी गैलरी में 3डी इमर्सिव संग्रहालय बनाया जाएगा। इसके संचालन का ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के लिए कंसल्टेंट का चयन किया जाएगा। शेडिंग कार्य को स्वीकृति दी गई। पिछले वर्ष की बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। परिषद की बैलेंस शीट तथा धाम स्थित मल्टीपरपज हॉल के लाभ-साझाकरण संबंधी प्रस्ताव पारित हुआ।
न्यास परिषद के अन्य फैसले
सकलडीहा में खाली जमीन पर कक्ष, रसोईघर और स्नानागार बनेगा। बेनीपुर, सारनाथ में श्री संकट हरण हनुमान मंदिर की गोशाला का खर्च मंदिर न्यास द्वारा वहन किया जाएगा। हर प्रदोष तिथि पर गौवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जाएगा। प्रयागराज के स्तापुर महमूदाबाद स्थित प्राचीन संस्कृत पाठशाला के भूखंड के चारों ओर बाउंड्रीवॉल बनाया जाएगा। सकलडीहा के कालेश्वरनाथ मंदिर की खाली जमीन पर कक्ष, रसोईघर और स्नानागार तैयार किया जाएगा। वहां के जर्जर भवन की मरम्मत के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया। साथ ही श्री संकट हरण हनुमान मंदिर, बेनीपुर सारनाथ और श्री कालेश्वरनाथ मंदिर, सकलडीहा में विद्युत व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत के लिए एजेंसी चयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।