{"_id":"6ae8d28c93ceb536bd026af2","slug":"annakut-tableau-will-be-decorated-from-the-kitchen-of-the-householders-bar-code-will-be-put-on-the-plate-varanasi-news-c-20-vns1056-1603808-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गृहस्थों की रसोई से सजेगी अन्नकूट की झांकी, थाली पर लगेगा बार कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गृहस्थों की रसोई से सजेगी अन्नकूट की झांकी, थाली पर लगेगा बार कोड
विज्ञापन
वाराणसी। अन्नकूट पर नौ नवंबर को दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर (श्रीधर्मसंघ) में गृहस्थों की रसोई में तैयार पकवानों से अन्नकूट की झांकी सजाई जाएगी। इसके लिए 2500 से ज्यादा भक्त अपने घरों में प्रभु के लिए पकवान तैयार करेंगे। भक्तों को मंदिर की ओर से थाली उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर बारकोड लगाया जाएगा। अन्नकूट के अगले दिन भक्तों को मंदिर में बने भोग के प्रसाद के साथ थाली लौटाई जाएगी।
धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि सामाजिक समरसता का संदेश देने वाली इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2022 में धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की सद्प्रेरणा से हुई थी। इस परंपरा से जुड़ने के लिए हर साल बड़ी संख्या में सनातनी उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं। पिछले साल करीब 2500 भक्तों ने अपने घरों में तैयार पकवान प्रभु को भोग के रूप में अर्पित किए थे। इस बार भी भक्तों में खासा उत्साह है। लोग थाली लेने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। इस बार पहले से ही भक्तों से पंजीकरण फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इसके बाद हर थाली पर बार कोड लगाया जाएगा, जिससे उनकी पहचान सुनिश्चित हो सके।
-- -
25 कारीगर तैयार कर रहे 151 क्विंटल प्रसाद
अन्नकूट पर धर्मसंघ की ओर से 151 क्विंटल प्रसाद का भोग तैयार किया जाएगा। इसके लिए करीब 25 कारीगर सोमवार से दिन-रात जुटे हैं। भोग में 56 प्रकार के व्यंजन शामिल होंगे, जिनसे प्रभु की छप्पन भोग झांकी सजाई जाएगी। मंदिर मंडप में लड्डुओं से तैयार मंदिर का भव्य स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेगा। पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि ठाकुर जी को विशेष रूप से मोटे अनाज से बने लड्डुओं का भी भोग लगाया जाएगा। इसमें बाजरा, कोदो, सांवा और मक्का से बने व्यंजन शामिल होंगे। मणि मंदिर में धनतेरस से ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे, जो अन्नकूट तक चलेंगे। पांच दिनों तक मंदिर में मां अन्नपूर्णा के प्रसाद स्वरूप धान का लावा और खजाने के सिक्के वितरित किए जाएंगे।