फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   annakut festival celebration in varanasi at kashi vishwnath temple

भोले की नगरी में अन्नकूट महोत्सव की छटा बनी यादगार, लड्डुओं से बना शिवालय

Sat, 21 Oct 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 21 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
annakut festival celebration in varanasi at kashi vishwnath temple
अन्नकूट महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
 भोले की नगरी में अन्नकूट महोत्सव की छटा देश दुनिया से आए श्रद्धालुओं, पर्यटकों के लिए यादगार बन गई। अन्न, मेवा से बने पकवानों, मिठाइयों के भंडार सजाए गए। तीनों लोक के स्वामी बाबा विश्वनाथ के दरबार में घी के लड्डुओं का शिवालय का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे, तो मां अन्नपूर्णा के धाम में अन्न का पहाड़ सजाया गया। शहर के अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट की छटा देखने के लिए श्रद्धालु देर रात तक उमड़ते रहे। 
विज्ञापन


मंगला आरती के बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार में सजे लड्डुओं के शिवालय का दर्शन भोर चार बजे से आरंभ हो गया। अन्नकूट की झांकी दर्शन के लिए लंबी कतार लगी। शिवालय के द्वार पर लड्डुओं से ही श्रीराम लिखा हुआ था।
विज्ञापन


गर्भगृह में छप्पन भोग के अलावा मेवा, मिश्री, पकवान का भोग अर्पित किया गया। इसी तरह अन्नपूर्णा मंदिर में 80 कुंतल वजन की मेवा, फल और खोवा, छेना से बनी मिठाइयों का अन्नकूट सजाया गया। 11 कुंतल कच्चे भोग यानी चावल, दाल, तरह-तरह की सब्जियां, चटनी, अचार, पापड़ के रूप में अन्न का पहाड़ सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का भोग-प्रसाद मंदिर परिसर के अन्नक्षेत्र में ग्रहण किया। अन्न से बनाए गए पर्वत को प्रसाद के रूप में पाने की दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। अन्नकूट के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed