फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Animal smuggler shot in leg during police encounter in Jaunpur

Jaunpur: पुलिस मुठमेड़ में पशु तस्कर के पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस समेत बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद

Tue, 12 Mar 2024 11:11 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेन्सी, शाहगंज (जौनपुर)
संवाद न्यूज एजेन्सी, शाहगंज (जौनपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 12 Mar 2024 11:11 PM IST
सार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस फोर्स अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची। अपने आप को दोनों तरफ से घिरा देख अपराधी ने पुलिस के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

विज्ञापन
Animal smuggler shot in leg during police encounter in Jaunpur
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के भुषौडी नहर पुलिया समीप मंगलवार की रात हुई पुलिस मुठभेड़ में एक पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायल तस्कर को हिरासत में लेकर उपचार के लिए पीएचसी ले गई। उपचार के दौरान बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सरपतहां थाना क्षेत्र के भुषौडी नहर के पुलिया के समीप मुखबिर से सूचना मिला की एक हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर भागने की फिराक में खड़ा है। मुखबिर की सूचना पर पहुंची सरपतहां थाना व शाहगंज थाने की पुलिस फोर्स अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची। अपने आप को दोनों तरफ से घिरा देख अपराधी ने पुलिस के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दी। अपने बचाव में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह गिर गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने पशुतस्कर शाहगंज के सबरहद गांव निवासी दानिश (27) पुत्र मुस्लिम को हिरासत में लेकर उपचार के लिए पीएचसी सुइथा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा, एक कारतूस व खोखा समेत बगैर नंबर प्लेट की बाइक बरामद करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed