Varanasi News: पिकअप से संरक्षित पशु लेकर जा रहा था तस्कर, पुलिस ने रोका तो भागने लगा; पीछा कर दबोचा गया
Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में एक पशु तस्कर को पुलिस ने पकड़ा है। पिकअप में संरक्षित पशुओं को लेकर चंदौली की तरफ भाग रहा था। इसी दौरान पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात वाराणसी- बलुआ मुख्य सड़क पर जाल्हूपुर कच्चा बाबा मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान तस्करी के लिए ले जाए जा रहे तीन मवेशियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को ये सफलता मिली।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस कच्चा बाबा मंदिर के पहले चेकिंग कर रही थी। बृहस्पतिवार की देर रात सामने से आती पिकअप आती दिखी। चंदौली की तरफ तेजी से आते देख कर पिकअप को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। इस पर पिकअप वाहन रमना रोड की ओर तेजी से भागा।
पुलिस ने मोटरसाइकिल से पीछा कर घेर कर रोक लिया। चालक को नीचे उतार कर नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रोहित यादव पुत्र जियाराम यादव निवासी ख्वाजापुर थाना जलालपुर जौनपुर उम्र 25 वर्ष बताया।
इसे भी पढ़ें; Chandauli News: धूमधाम से चल रही थी शादी, जयमाल स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन को किया किस; लौट गई बरात
चालक से भगाने का कारण पूछा गया तो गलती की मांफी मांगते हुए बताया कि वाहन में संरक्षित पशुओं को जौनपुर से चंदौली के रास्ते वध करने के लिए ले जा रहा था। इस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पिकअप को कब्जे में लिया।
पिकअप में पीछे लगे पटरे को हटाकर देखा गया तो तीन संरक्षित पशु बुरी तरह रस्सी से बंधे थे। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद भी चालक कोई वैध रसीद व पेपर नहीं दिख सका। पुलिस ने मौके से मवेशियों को बरामद कर पिकअप को जब्त कर लिया है। वहीं चौकी प्रभारी जाल्हूपुर लल्लन सिंह यादव के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।