फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   anil rajbhar will unite the rajbhar community for pm modi rally

पीएम मोदी की रैली के लिए ओमप्रकाश के गढ़ में राजभरों को एकजुट करेंगे अनिल

Tue, 11 Dec 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 11 Dec 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
anil rajbhar will unite the rajbhar community for pm modi rally
rajbhar - फोटो : अमर उजाला
 गाजीपुर में 29 दिसंबर को होने वाली रैली में राजभर समुदाय को एकजुट करने की जिम्मेदारी भाजपा ने स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री अनिल राजभर को सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने के साथ ही महाराजा सुहेलदेव के नाम से टिकट भी जारी करेंगे।  
विज्ञापन


दूसरी ओर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी राजभरों को एकजुट कर रहे हैं। वह 27 प्रतिशत आरक्षण को तीन वर्गों में बंटवाने के लिए भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस बाबत सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रताप सिंह ने कहा कि आरक्षण को तीन वर्गों में बांटे बगैर पार्टी भाजपा का समर्थन नहीं करेगी। पार्टी का कोई पदाधिकारी कार्यक्रम में भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन


रैली की तैयारियों के मद्देनजर रविवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में राज्यमंत्री राजभर ने समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान 51 सदस्यीय टीम गठित की गई। टीम कार्यक्रम की तैयारियों को अंजाम देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आठों विधानसभा में विधानसभा वार 21-21 लोगों की टीम बनाई गई है, जो टोली बनाकर गांव-गांव जाकर राजभर समाज के लोगों को जगाएगी।   सोमवार को अनिल ओमप्रकाश के गढ़ मऊ में राजभरों को साधेंगे। मऊ में राजभरों की अच्छी संख्या है।

पीएम 29 दिसंबर को नगर के ऐतिहासिक आरटीआई मैदान में आएंगे। गाजीपुर दौरे पर पीएम जिले को कई सौगात दे सकते हैं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी 14 नवंबर 2016 को गाजीपुर आए थे। इस दौरे पर उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया था जिसमें सभी परियोजनाओं का काम हो रहा है। 

14 नवंबर 2016 दौरे पर इन परियोजनाओं का किया था शिलान्यास 
-मऊ-ताड़ीघाट नई लाईन के मध्य गंगा नदी पर रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास 
-गाजीपुर-बलिया रेल खंड में 65.1 किमी लंबी रेल लाइन के दोहरीकरण का शिलान्यास
-गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक सुपरफास्ट 'शब्द भेदी' एक्सप्रेस का शुभारंभ
-गाजीपुर घाट स्टेशन पर नवनिर्मित पेरिशेबल कार्गो केंद्र का लोकार्पण
-राजमार्ग 29 पर स्थित वाराणसी-गोरखपुर के मध्य 65 किमी लंबे चार लेनिंग कार्य का शिलान्यास
-डाकघर बचत-बीमा योजना से शत प्रतिशत ग्राम प्रधानों का सम्मान
-सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थियों को पासबुक वितरण
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed