फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anil Rajbhar undertook a march in support of citizenship act in varanasi

नागरिकता कानून के समर्थन में पद यात्रा पर निकले अनिल राजभर, विरोधी दलों पर लगाया ये आरोप

Tue, 14 Jan 2020 07:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Jan 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Anil Rajbhar undertook a march in support of citizenship act in varanasi
राज्यमंत्री अनिल राजभर(अनिल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सूबे के दिव्यांग जन व पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व सरकार के प्रवक्ता अनिल राजभर ने ग्राम सभा पूरनपट्टी से ग्राम सभा तरया तक सीएए के पक्ष में पद यात्रा कर जन जागरण किया। वहीं पद यात्रा के बाद मंत्री तरया गांव में चंद्रभान सिंह द्वारा अयोजित कार्यक्रम के बाद तरया गांव के निवासी धर्मेद्र कुमार राम के घर मंत्री अनिल राजभर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज में शामिल हुए। मंत्री ने लोगों को संभोधित करते हुए कहा कि विरोधी दल मुद्दा विहीन हैं, वे लोग भोली भाली जनता को केवल गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस कानून के प्रवधान के तहत तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उन छह धार्मिक अल्पसंख्यक लोगों को भारतीय नागरिकता देने की प्रक्रिय है, जिन्होंने भारत मे शरण ले रखी है। इसका एक भी प्रवधान संविधान के किसी हिस्से को किसी तरह से अवहेलना नहीं करता। सरकार अपना मत स्पष्ट कर चुकी है। किसी को गुमराह होने की कोई जरूरत नहीं है। यह संविधान नागरिकता देने का है, किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं है।
विज्ञापन


कार्यक्रम अध्यक्षता कर रहे, जिले के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक और कठोर निर्णय लेकर के भारत के हर एक नागरिक की चिंता की सरकार अपने फैसले पर अटल है, देशहित में लिए जाने वाले फैसलों के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। पार्टी द्वारा दिया गया नारा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन कर रहे पवन चौबे ने बताया नेहरू लियाकत समझौते का भारत सरकार संकल्पित होकर पालन कर रही है लेकिन पड़ोसी मुल्क इसकी अवहेलना कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed