{"_id":"5cfe3744bdec220717717846","slug":"anil-rajbhar-on-aligarh-incident-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ मामले पर बोले अनिल राजभर- हर दोषी को मिलेगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ मामले पर बोले अनिल राजभर- हर दोषी को मिलेगी सजा
Mon, 10 Jun 2019 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 10 Jun 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
अनिल राजभर।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर रविवार को वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में वह कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अलीगढ़ में हुई मासूम के साथ घटना पर पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन
वाराणसी के कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन के बाद प्रदेश के राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। अलीगढ़ में मासूम की हत्या में जो दोषी पाया जाएगा, उसे सरकार नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ की घटना झकझोर देने वाली घटना है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। दोषियों को सजा मिले इस पर सरकार काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई ठोस निर्णय लिए हैं। महिलाओं का उत्थान कैसे हो, इस पर भी सरकार चिंतन कर रही है।
विज्ञापन