फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry villagers blocked the Chaubepur-Baluaghat road due to waterlogging

Varanasi News: जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने चौबेपुर-बलुआघाट मार्ग किया जाम

Tue, 07 Oct 2025 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the Chaubepur-Baluaghat road due to waterlogging
चौबेपुर थाना क्षेत्र के चुकहां गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास सोनकर बस्ती में जलभराव से नाराज लोगों ने सोमवार सुबह चौबेपुर-बलुआ घाट मार्ग जाम कर दिया। मार्ग पर बांस और बल्ली रखकर महिलाएं, बच्चे सभी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि यह समस्या दस साल से है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर यहां के जनप्रतिनिधियों ने कोई समाधान नहीं निकाला। उन्होंने बताया कि लोगों के घरों में पानी जमा है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर इसका समाधान नहीं किया गया तो अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों का भी घेराव किया जाएगा। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि ग्रामीणों को समझा बुझाकर डेढ़ बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed