फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry over illegal construction, VDA VC sought clarification

अवैध निर्माण से खफा वीडीए वीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Angry over illegal construction, VDA VC sought clarification
वाराणसी। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने शनिवार को जैतपुरा एवं आदमपुर में स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की जानकारी होने पर उन्होंने जोनल अधिकारी और अवर अभियंता को स्पष्टीकरण का नोटिस दिया। इसके साथ ही चिन्हित निर्माणों के जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया। निरीक्षण के दौरान बकरिया कुंड के पास, पीली कोठी, भदऊ चुंगी, मुकीमगंज, प्रहलाद घाट, लेबर चौराहा एवं अन्य वार्ड के मुख्य मार्गों पर 50 से अधिक संख्या में अवैध रूप से भवनों का निर्माण कार्य मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए आदमपुर एवं जैतपुरा क्षेत्र के जोनल अधिकारियों एवं वार्ड अवर अभियंता को दो दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। साथ ही जैतपुरा एवं आदमपुर वार्ड में तैनात समस्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, सुपरवाइजर को कार्यालय स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर कार्यालय से नए कर्मचारियों को वार्ड में प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से भेजा गया है।
विज्ञापन

वीडीए वीसी ने किया भवन अनुभाग लिपिकों के पटल में परिवर्तन
वाराणसी। वीडीए वीसी ईशा दुहन ने शनिवार को भवन अनुभाग के लिपिकों के पटलों में परिवर्तन किया। वीडीए वीसी के स्थानांतरण आदेश में 15 से अधिक बाबुओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुआ। जिसमें अयाज अहमद, वरिष्ठ लिपिक को शिवपुर वार्ड से सारनाथ वार्ड, अजय कुमार, कनिष्ठ लिपिक को सिकरौल वार्ड से नगवां वार्ड, दीनानाथ तिवारी, कनिष्ठ लिपिक को सारनाथ वार्ड से चौक एवं जैतपुरा वार्ड, रक्षित रघुवंशी, कनिष्ठ लिपिक को नगवां वार्ड से सिकरौल वार्ड में स्थानांतरण किया।
विज्ञापन

लेखा अनुभाग, राकेश कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ लिपिक को चेतगंज वार्ड से शिवपुर वार्ड, फराज खान, कनिष्ठ लिपिक को दशाश्वमेध वार्ड से भेलूपुर वार्ड, अतुल कुमार सिंह, कनिष्ठ लिपिक को आदमपुर एवं कोतवाली वार्ड से दशाश्वमेध वार्ड में भेजा गया। भाल चन्द्र पाण्डेय, कनिष्ठ लिपिक को भेलूपुर वार्ड से चेतगंज वार्ड, शिव नारायण, कनिष्ठ लिपिक को चौक एवं जैतपुरा वार्ड से आदमपुर एवं कोतवाली वार्ड, दीपक कुमार, कनिष्ठ लिपिक को रामनगर वार्ड से मुगलसराय वार्ड में स्थानांतरित किया। इसके अलावा महेंद्र कुमार अंबेडकर, कनिष्ठ लिपिक को संपत्ति से रामनगर वार्ड और सुनील कुमार सिन्हा, कनिष्ठ लिपिक को मुगलसराय वार्ड से संपत्ति अनुभाग में तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed