फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   angry mother burn own son after cycile broken

साइकिल टूटने पर मां ने दिखाई क्रूरता, बेटे को केरोसिन डाल कर जलाया

Wed, 21 Mar 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Wed, 21 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
angry mother burn own son after cycile broken
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
क्रोध में आ कर कोई मां अपने ही बच्चे को आग के हवाले कर सकती है ऐसा कम ही सुनने में आता है लेकिन मिर्जापुर जिले के एक गांव में ऐसा एक मामला सामने आया है। जिले के रैपुरिया गांव में एक महिला ने अपने ही बेटे के ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। चुनार थाना थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव में बुधवार की सुबह रज्जो देवी ने अपने ही 11 वर्षीय बच्चे प्रदीप के ऊपर मिट्टी का तेल डाल कर उसे जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन


बच्चे का कसूर केवल इतना था कि वह पड़ोसी के बच्चे से मांग कर उसकी साइकिल चला रहा था जो उसके हाथ से गिर कर टूट गई। इसके एवज में उसकी मां रज्जो देवी को पड़ोसी को साइकिल बनवाने की कीमत दो सौ रुपये चुकानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह इतने गुस्से में आ गई कि अपने बेटे को केरोसिन डाल कर आग के हवाले कर दिया। इससे बच्चे का सीना बुरी तरह जल गया है। गांव के किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दिये जाने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जले हुए बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले आई।

प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed