फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Angry at not being given a farewell, the husband doused his wife with petrol and set her on fire, both were scorched.

Varanasi News: विदाई नहीं कराने से नाराज पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, दोनों झुलसे

Thu, 02 Apr 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Angry at not being given a farewell, the husband doused his wife with petrol and set her on fire, both were scorched.
वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के हसनपुर में बुधवार की दोपहर पत्नी की विदाई नहीं कराने से नाराज पति ने ससुराल में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दौरान पति भी झुलस गया। परिजनों ने दोनों को झुलसी हालत में ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम आरोपी पति के खिलाफ सास ने मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। मंडुवाडीह पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन

हसनपुर निवासी प्रदीप गुप्ता की पत्नी संजू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बेटी नंदिनी गुप्ता की शादी 12 मई 2018 को कटेसर रामनगर निवासी कमल कुमार गुप्ता के साथ हुई थी। बेटी के दो बेटे आदित्य और रुद्रांश हैं। बेटी कुछ दिन पहले ही ससुराल से अपने मायके हसनपुर में रहने के लिए आई थी। दोपहर 1:45 बजे दामाद कमल गुप्ता घर आया और बेटी को ससुराल ले जाने को लेकर विवाद करने लगा। दामाद कमल कुमार ने बेटी नंदिनी के ऊपर बोतल से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बेटी बुरी तरह झुलस गई। आग लगने के दौरान दामाद भी थोड़ा झुलस गया। दोनों को ककरमत्ता स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पति के खिलाफ मंडुवाडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed