फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ... and the taste of Banarasi longfruit will increase, at present the season of creams

...और बढ़ेगा बनारसी लौंगलते का स्वाद, फिलहाल मलइयों का मौसम

Fri, 24 Dec 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
... and the taste of Banarasi longfruit will increase, at present the season of creams
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान बृहस्पतिवार को जैसे ही बनारस के लौंगलते, मलइयों और छेने की मिठाइयों का जिक्र किया, जनसभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पीएम ने कहा कि बनास डेयरी के निर्माण के बाद बनारस के लौंगलते का स्वाद तो और बढ़ जाएगा, फिलहाल मलइयों का मौसम चल रहा है।
विज्ञापन

अमूल प्लांट के शिलान्यास पर पीएम ने बनारसी जायके की याद हर किसी को दिलाई। पीएम ने प्लांट लगने के बाद होेने वाले फायदों को भी गिनाया। पीएम ने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर को मजबूत करना, आज सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसी कड़ी में आज यहां बनास काशी संकुल का शिलान्यास किया गया है। बनास डेयरी प्लांट जब तैयार हो जाएगा तो पूरे बनारस और उसके आसपास के जिलों के लाखों किसानों को फायदा होगा। यहां आइसक्रीम और मिठाइयां भी बनेंगी। यानी, बनारस की लस्सी और छेने की एक से बढ़कर एक मिठाइयां और लौंगलते का स्वाद और बढ़ जाएगा। वैसे अब तो मलइयों का मौसम भी आ गया है। प्लांट के दो साल के भीतर पूरी क्षमता से चालू होने के बाद दूध से बने उत्पादों के अलावा अमूल द्वारा मिठाई का भी निर्माण और विपणन किया जाएगा। अमूल के अन्य प्लांटों में भी दूध से बनी मिठाइयां लोगों की जुबान पर लंबे समय से चढ़ी रही हैं। अब वाराणसी में प्लांट लगने के बाद मिठाइयां भी देश और विदेश में विपणन के लिए भेजी जाएंगी तो बनारसी जायका एक बार फिर लोगों को अमूल के जरिए काशी की याद दिलाएगा। प्लांट के लाभ के अलावा इसका आम जनता पर होने वाले असर और कारोबारी गतिविधियों पर भी अपनी राय जाहिर कर आर्थिक मिठास का रस भी भाषण में घोला तो युवाओं को रोजगार के अवसरों और संभावनाओं के भी द्वार खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed