फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ancient tradition followed at Bal Roop Hanuman Temple

Varanasi News: बाल रूप हनुमान मंदिर में निभाई गई प्राचीन परंपरा

Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Ancient tradition followed at Bal Roop Hanuman Temple
हनुमान फाटक में बाल रूप हनुमान मंदिर में अगहन मास के अंतिम शनिवार को प्राचीन परंपरा का निर्वाह किया गया। मंदिर प्रबंधन की ओर से काशी खंडोक्त श्री सुमंतेश्वर महादेव मंदिर में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा स्थापित बाल स्वरूप हनुमान सहित राम दरबार का विधिवत शृंगार किया गया। रागभोग अर्पित कर शाम से ही क्षेत्रीय महिलाएं भजन गा रही थीं। शनिवार देर शाम श्री लाट भैरव भजन मंडल की ओर से श्रीरामचरितमानस के पंचम सोपान सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। देर रात्रि तक दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के महंत पंडित प्रमोद पाठक ने बताया कि तुलसी के कालखंड से लेकर आज तक व्यास सम्मेलन व शृंगार हो रहा है। इस अवसर पर पंडित दीपक पाठक, पंडित कमलेश दुबे, केवल कुशवाहा, गोविंद विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article