{"_id":"6691ea516044447fba0a9c37","slug":"anant-radhika-wedding-kashi-ghat-chaat-paan-and-replica-of-baba-vishwanath-part-of-wedding-rituals-2024-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anant Radhika Wedding: अंबानी की शादी में घाट- चाट, पान व बाबा की प्रतिकृति, बनारस की परंपरा में की गईं रस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anant Radhika Wedding: अंबानी की शादी में घाट- चाट, पान व बाबा की प्रतिकृति, बनारस की परंपरा में की गईं रस्में
Sat, 13 Jul 2024 09:01 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 13 Jul 2024 09:01 AM IST
सार
Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी में काशी की झलक देखने को मिली। बनारस की परंपरा के बीच दोनों की शादी की रस्में पूरी हुईं। समारोह स्थल पर बनारस के घाटों को हूबहू बनाया गया था।
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंबई के बांद्रा कुर्ला स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में शुक्रवार की रात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आए मेहमानों ने काशी के अर्धचंद्राकार गंगा घाटों का एहसास किया। समारोह स्थल पर खासतौर पर बनारस के घाटों को हूबहू बनाया गया था। इन घाटों पर मेहमानों ने काशी की चाट, कचौड़ी और पान का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के समारोह स्थल पर विश्वनाथ मंदिर की प्रतिकृति और विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती देखने को मिली। बनारस की समृद्ध और प्राचीन परंपराओं के बीच शादी की रस्में पूरी की गईं। स्वाद के साथ काशी के स्थानीय कलाकारों और संगीतकारों ने संगीत का रस घोला। काशी से गए चाट विक्रेता राजेश केशरी ने बताया कि सभी मेहमानों का स्वागत शहनाई की धुन से किया गया।
विज्ञापन
Anant Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में शंख बजाते बटुक
- फोटो : वीडियो ग्रैब
नीता अंबानी के साथ ही शादी में आए मेहमानों ने बनारसी चाट का लुत्फ उठाया। मेहमानों को नीता अंबानी ने बताया कि बनारस और बनारसी बुनकरों से उनका पुराना रिश्ता है। अनंत की शादी से पहले वह बाबा विश्वनाथ के चरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित करने काशी आई थीं। बनारस से नीता अंबानी के अटूट स्नेह के कारण शादी में काशी की थीम को चुना गया है।
नीता अंबानी ने कहा- नमस्कार, जय काशी विश्वनाथ
Anant Radhika Wedding: शादी में काशी से पहुंचे राजेश से बात करतीं नीता अंबानी
- फोटो : अमर उजाला
अनंत और राधिका की शादी के पहले शुक्रवार को नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को नमन किया। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए नीता अंबानी ने लिखा नमस्कार, जय काशी विश्वनाथ। नीता अंबानी ने कहा, कुछ सप्ताह पहले मैंने काशी विश्वनाथ जाकर अपने बच्चों अनंत और राधिका के लिए प्रार्थना की। मेरे बच्चों के बड़े दिन के सेलिब्रेशन में काशी की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी। नीता अंबानी का वीडियो नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इंस्टाग्राम हेंडल से साझा किया गया है। उन्होंने कहा, गंगा किनारे बजने वाली शहनाई को वो धुन, जो हर शादी को खास बना देती है।